राज्यसभा में PM मोदी ने कहा- GST बिल पास होने से यूपी-बिहार को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

पीएम मोदी ने कहा कि सांसद किसी न किसी राज्य का प्रतिनिधित्व करते हैं. राज्यों के हित में अगर वे जीएसटी जैसे बिल पास कराने में सरकार की मदद करते तो जनता को उन पर गर्व होता.

Advertisement

ब्रजेश मिश्र

  • नई दिल्ली,
  • 13 मई 2016,
  • अपडेटेड 1:19 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राज्यसभा में सांसदों की विदाई के मौके पर कहा कि अगर विदाई से पहले सांसद जीएसटी बिल पास करा जाते तो उनके प्रतिनिधित्व वाले राज्यों की जनता को उन पर गर्व होता.

उन्होंने कहा कि सदन ने सरकार की सोच में विस्तार किया है. सांसदों के अनुभव से मिला. प्रधानमंत्री ने कहा, 'सांसदों ने देश के विकास में अपने विचारों से काफी योगदान दिया है. सदन से विदा होने के बाद भी उनकी जिम्मेदारियां कम नहीं हैं. सदन से विदाई के बाद भी सांसद का अधिकार है और उनका कर्तव्य है कि वो देश के विकास के लिए काम करें.'

Advertisement

'जीएसटी बिल पास होने में देरी...'
पीएम मोदी ने कहा कि सांसद किसी न किसी राज्य का प्रतिनिधित्व करते हैं. राज्यों के हित में अगर वे जीएसटी जैसे बिल पास कराने में सरकार की मदद करते तो जनता को उन पर गर्व होता. से बिहार और यूपी जैसे राज्यों को भरपूर फायदा होगा. उन्होंने कहा, 'कुछ एक राज्यों के अलावा बाकी राज्यों को भरपूर लाभ होगा. जीएसटी में देरी हो रही है. सरकार अपनी तरफ से जनता के हित में प्रयास करती रहेगी.'

53 सांसदों का कार्यकाल खत्म
बता दें कि राज्यसभा में शुक्रवार को 53 सांसदों का कार्यकाल खत्म हो रहा है. इनकी जगह नए सांसदों का चुनाव होगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement