आंध्र: विजयवाड़ा में वॉलमार्ट के बेस्ट प्राइस स्टोर में लगी आग, एक व्यक्ति झुलसा

बेस्ट प्राइस स्टोर के अधिकारी के मुताबिक, हादसे में सभी स्टाफ सुरक्षित हैं. हादसे में झुलसे व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आग से हुए नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है.

Advertisement
बेस्ट प्राइस ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर बेस्ट प्राइस ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

अंजलि कर्मकार

  • विजयवाड़ा,
  • 10 सितंबर 2016,
  • अपडेटेड 1:30 PM IST

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में वॉलमार्ट के सुपर मार्केट में शनिवार सुबह आग लग गई. आग सुपर मार्केट के बेस्ट प्राइस के स्टोर में लगी. इसकी सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हादसे में एक व्यक्ति के झुलसने की खबर है. आग लगने की वजह का पता लगाया जा रहा है.

Advertisement

बेस्ट प्राइस स्टोर के अधिकारी के मुताबिक, हादसे में सभी सुरक्षित हैं. हादसे में झुलसे व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आग से हुए नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है.

अधिकारी ने बताया कि बेस्ट प्राइस बिजनेस कंटिन्यूटी प्लान (बीसीपी) के तहत बीसीपी टीम से संपर्क कर रही है, ताकि नुकसान की भरपाई हो सके और बेस्ट प्राइस स्टोर दोबारा शुरू हो सके. ग्राहकों के लिए ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है. 1800-3010-1911 और 0120-4878888 पर फोन कर वे बेस्ट प्राइस के दूसरे स्टोर के बारे में जानकारी ले सकते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »