देश का आम बजट शुक्रवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया. इस बजट को लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. इस बीच यूपीए सरकार में वित्त मंत्री रहे पी चिदंबरम ने बजट को खोखला करार दिया. साथ ही कहा कि सरकार बजट में क्या कहना चाहती है, यह स्पष्ट नहीं है.
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव ने बेहद विवादित बयान दिया है. तेजस्वी यादव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, 'हम भाइयों की जोड़ी पर कई सवाल उठाए गए. हम दोनों के बीच जो आएगा, उस पर चक्र चलेगा. हम दोनों भाइयों को लेकर जो बोलेगा, उसको हम चीर देंगे.' तेजप्रताप ने कहा कि बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव काम में व्यस्त हैं, इसलिए हमको यहां पर भेजे हैं.
गुजरात में राज्यसभा की दो सीटों के लिए उपचुनाव हो रहा है. कांग्रेस ने व्हिप जारी किया है. इसके बावजूद कांग्रेस के दो विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है. कांग्रेस बागी विधायक अल्पेश ठाकोर और धवन झाला ने बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में वोट किए हैं. क्रॉस वोटिंग करने के बाद अल्पेश ठाकोर ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया.
पाकिस्तान ने आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 के अपने आखिरी लीग मैच में शुक्रवार को बांग्लादेश के सामने 316 रनों का लक्ष्य रखा है. पाकिस्तान को अगर सेमीफाइनल खेलना है तो उसे बांग्लादेश को 8 रन से कम स्कोर पर आउट करना होगा. लॉर्डस मैदान पर खेले जा रहे इस मैच में पाकिस्तान के लिए इमाम उल हक ने शतक और बाबर आजम ने अर्धशतक जमाया. टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट खोकर 315 रन बनाए. इमाम ने 100 गेंदों पर 7 चौकों की मदद से 100 रन बनाए.
गुजरात के सूरत में मॉब लिंचिंग के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से हो रहे प्रदर्शन ने अचानक हिंसक रूप ले लिया. सूरत के नानपुरा इलाके में लोगों ने मौन रेली का आयोजन किया, हालांकि पुलिस ने रैली की इजाजत नहीं दी. पुलिस ने लोगों को जब रैली करने से रोका तो उग्र भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया, इस झड़प के दौरान 4-5 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं.
aajtak.in