आधे फीसदी से भी कम कोरोना मरीज वेंटिलेटर पर, 2.75% मरीज ICU में: डॉ हर्षवर्धन

डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि आज देश 3 लाख पीपीई किट का रोजाना उत्पादन कर रहा है और 42 लाख पीपीई किट अलग-अलग राज्यों को बांटने के लिए जा चुके हैं. अभी देश में 71.42 लाख एन-95 मास्क उपलब्ध हैं और देश में बांटने के लिए जा चुके हैं.

Advertisement
देश में अब रोजाना एक लाख कोरोना टेस्ट की क्षमता है (फोटो-पीटीआई) देश में अब रोजाना एक लाख कोरोना टेस्ट की क्षमता है (फोटो-पीटीआई)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 मई 2020,
  • अपडेटेड 5:01 PM IST

  • 3 लाख पीपीई किट का रोजाना उत्पादन: स्वास्थ्य मंत्री
  • कोराना से मृत्युदर 3.2%, दुनिया का आंकड़ा 7 फीसदी
स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि देश भर में इस वक्त कोरोना वायरस के कुल 74 हजार 281 मरीज हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक अब तक 24,386 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं. कोरोना वायरस की वजह से अब तक 2,415 लोगों की मौत हो चुकी है.

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि भारत में आज 32.8 प्रतिशत की दर से लोग कोरोना बीमारी से ठीक हो रहे हैं. पिछले एक सप्ताह में कोरोना मरीजों के दोगुना होने की दर 11.9 प्रतिशत रही है, जबकि पिछले तीन सप्ताह में रिकवरी रेट 12.6 फीसदी थी.

Advertisement

कोरोना वायरस से पीड़ित रोगियों की मृत्युदर 3.2 प्रतिशत है, जबकि दुनिया में आंकड़ा 7 फीसदी है.डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि देश में इस वक्त 900 कोविड- 19 अस्पताल हैं. इन अस्पतालों की बेड क्षमता 1 लाख 79 हजार 882 है. देश में 900 कोविड- 19 अस्पतालों के अलावा 2040 कोविड हेल्थ केंद्र हैं, जहां पर बेड क्षमता 1, 29, 679 है.

आधे फीसदी से भी कम मरीज वेंटिलेटर पर

स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि कोरोना के कुल मरीजों में मात्र 0.37 प्रतिशत वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं. जबकि 1.89 प्रतिशत पेशेंट ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं. 2.75 प्रतिशत मरीज आईसीयू में हैं.

3 लाख पीपीई का रोजाना उत्पादन

डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि आज देश 3 लाख पीपीई किट का रोजाना उत्पादन कर रहा है और 42 लाख पीपीई किट अलग-अलग राज्यों को बांटने के लिए जा चुके हैं. अभी देश में 71.42 लाख एन-95 मास्क उपलब्ध हैं और देश में बांटने के लिए जा चुके हैं.

Advertisement

अब 1 लाख रोजाना टेस्ट की क्षमता

अभी देश में लगभग 492 लैब जिनमें 352 सरकारी और 140 निजी लैब हैं, जहां से लगभग 90 हजार टेस्ट रोजाना हो रहे हैं. अब देश 1 लाख टेस्ट रोजाना कर सकता है, 12 मई को 94708 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »