MIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी और उनके भाई के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज

तेलंगाना विधान परिषद में विपक्ष के नेता अली ने मंगलवार को असदुद्दीन और उनके समर्थकों के खिलाफ मीरचौक इलाके में कथित हमले की शिकायत दर्ज कराई थी.

Advertisement

ब्रजेश मिश्र

  • हैदराबाद,
  • 03 फरवरी 2016,
  • अपडेटेड 12:15 AM IST

हैदराबाद में नगर निगम चुनाव के दौरान कांग्रेस के एक विधान परिषद सदस्य और बीजेपी के एक उम्मीदवार से कथित तौर पर मारपीट करने के मामले में एमआईएम अध्यक्ष और उनके विधायक भाई अकबरद्दीन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने इनमें से एक मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) वी सत्यनारायण ने बुधवार को कहा कि असदुद्दीन पर कांग्रेस एमएलसी शब्बीर अली पर हमले में कथित तौर पर शामिल रहने का मामला दर्ज किया गया, वहीं पर उनके समर्थकों की ओर से कथित तौर पर निकाय चुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार एम. के. महेंद्र पर हमला करने के बाद मामला दर्ज किया गया.

Advertisement

CCTV फुटेज के आधार पर तीन अरेस्ट
असदुद्दीन हैदराबाद से लोकसभा सदस्य हैं, वहीं उनके भाई यहां चंद्रायनगुट्टा से विधायक हैं. डीसीपी ने कहा, ‘सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक मामले के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें कांग्रेस नेता पर कथित रूप से हमला किया गया था.’ उन्होंने कहा कि आगे जांच जारी है.

कांग्रेस नेता ने दर्ज कराई थी शिकायत
तेलंगाना विधान परिषद में विपक्ष के नेता अली ने मंगलवार को मीरचौक इलाके में कथित हमले की शिकायत दर्ज कराई थी.

इन धाराओं के तहत दर्ज हुआ केस
मीरचौक और चंद्रायनगुट्टा पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 143 (गैर कानूनी जमावड़ा), 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना), 341 (अवैध रूप से रोकना) और 506 (आपराधिक धमकी) समेत कई धाराओं के तहत ओवैसी भाइयों और अन्य के खिलाफ मामले दर्ज किए.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement