BJP ने राजीव गांधी को फादर ऑफ मॉब लिंचिंग बताया, कांग्रेस ने अटल के बैनर से दिया जवाब

कांग्रेस और बीजेपी में पोस्टर वॉर शुरू होता दिख रहा है. एक तरफ बीजेपी प्रवक्ता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को लेकर विवादास्पद पोस्टर लगवाया है. तो वहीं मुंबई कांग्रेस ने भी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का पोस्टर लगाते हुए जवाब दिया है. 

Advertisement
बीजेपी दफ्तर के बाहर पूर्व पीएम राजीव गांधी का पोस्टर बीजेपी दफ्तर के बाहर पूर्व पीएम राजीव गांधी का पोस्टर

विवेक पाठक

  • नई दिल्ली,
  • 28 अगस्त 2018,
  • अपडेटेड 7:38 AM IST

बीजेपी प्रवक्ता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा के एक बैनर ने बवाल खड़ा कर दिया है. बग्गा ने दिल्ली के प्रमुख चौराहों समेत बीजेपी दफ्तर के बाहर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को 'फादर ऑफ मॉब लिंचिंग' बताने वाले पोस्टर लगवाए हैं. जिसका जवाब मुंबई कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देते हुए पोस्टर लगा कर दिया.

अपने विवादास्पद बयानों के वजह से चर्चा में रहने वाले तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने स्वयं अपने ट्विटर अकाउंट से दिल्ली में अपने द्वारा लगवाए गए पोस्टर का वीडियो साझा किया जिसमें उन्होंने लिखा 'हां राजीव गांधी फादर ऑफ मॉब लिंचिग थे.'

Advertisement

बग्गा की तरफ से शुरू किए गए इस पोस्टर वॉर पर कांग्रेस प्रवक्ता प्रणव झा ने ट्विटर अकाउंट पर इन दोनों पोस्टर को साझा करते हुए लिखा ' प्रिय बीजेपी देखिए आपमें और कांग्रेस में क्या अंतर है, कुछ समय इंतजार करें, जनता आपके अहंकार और नफरत का उचित जवाब जल्द ही देगी, संस्कारों का फर्क!'

वहीं कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने टिप्पणी करते हुए ट्वीट में लिखा ' कांग्रेस का संस्कार उन दिवंगत प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि देने का है जो 2002 के दंगों के दौरान कुछ खास नहीं कर पाए. वहीं बीजेपी दफ्तर के बाहर देश के लिए जान देने वाले दिवंगत प्रधानमंत्री के बारे में घृणित पोस्टर हमारे सामने है. यह बीजेपी की तुच्छ मानसिकता को दर्शाता है.'

गौरतलब है कि मॉब लिंचिंग पर संसद में हुई बहस में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि देश में सबसे बड़ी मॉब लिंचिंग की घटना 1984 में हुई थी. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सिख दंगों पर लंदन में बयान दिया था, जिसमें उन्होंने दंगों में कांग्रेस पार्टी के शामिल होने से इनकार भी किया था. बाद में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राहुल गांधी के बयान का बचाव भी किया था.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »