कुमार सानू-अलका याग्नि‍क का फैन था ओसामा बिन लादेन! घर से मिली थीं CD

अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए ने आतंकी ओसामा बिन लादेन से जुड़ी 4 लाख 70 हजार फाइलों को रिलीज़ किया है. ये फाइलें एजेंसी ने पाकिस्तान के एबटाबाद में लादेन के एनकाउंटर के दौरान बरामद की थी.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

अंकुर कुमार

  • नई दिल्ली ,
  • 03 नवंबर 2017,
  • अपडेटेड 11:21 AM IST

ओसामा बिन लादेन भले ही मारा जा चुका है. हालांकि CIA लोगों को उसे याद करने का मौका देने से नहीं चूक रही है. सीआईए के नए खुलासे के अनुसार लादेन को बॉलीवुड गाने पसंद थे. वह खासकर कुमार सानू, अलका याग्नि‍क के गानों का दिवाना था.

सीआईए ने आतंकी ओसामा बिन लादेन से जुड़ी 4 लाख 70 हजार फाइलों को रिलीज़ किया है. ये फाइलें एजेंसी ने पाकिस्तान के एबटाबाद में लादेन के एनकाउंटर के दौरान बरामद की थी.

Advertisement

देखता था टॉम एंड जेरी

इंडियन एक्सप्रेस अखबार के मुताबिक इन फाइलों के अनुसार के विडियोज कलेक्शन की जानकारी भी है. ओसामा के विडियोज संग्रह में बच्चों के कॉर्टून खासकर टॉम एंड जेरी के अलावा कई ब्लू फिल्में शामिल हैं. लादेन के घर से जो सामान बरामद किए गए उनमें उसका लैपटॉप और कंप्यूटर भी शामिल था. इन्हीं कंप्यूटर्स के कैचे से सीआईए को यह सारी जानकारियां मिली हैं.

''अजनबी मुझको इतना बता''

जारी डेटा में कई बॉलीवुड गानों का कलेक्शन भी शामिल है. जिसमें ''अजनबी मुझको इतना बता'', ''तू चांद है पूनम का'' और सललमान-माधुरी की फिल्मों के गानें शामिल हैं. इसके अलावा उसके संग्रह में ट्विंकल ट्विंकल लिटिल स्टार भी शामिल था.

कश्मीर पर नजर

डेटा से यह भी पता चला है कि ओसामा बिन लादेन कश्मीर में चल रही गतिविधियों और 2008 मुंबई हमला मामले में पाकिस्तान-अमेरिकी आतंकवादी डेविड कोलमेन हेडली के खिलाफ चल रहे मुकदमे के घटनाक्रमों पर भी नजर रखता था. इसके अलावा भी भारत से जुड़ी खबरों के डॉक्यूमेंट्स, विडियो और फोटोज इस संग्रह में शामिल थे.

Advertisement

रिलीज़ की गई फाइलों में लादेन की पर्सनल डायरी, कुछ दस्तावेज, ऑडियो और वीडियो क्लिप भी मौजूद है. इसके अलावा उसके बेटे हमजा की शादी की भी क्लिप मौजूद है. बता दें कि यह चौथी बार है जब लादेन से जुड़े दस्तावेज सीआईए ने रिलीज़ किए हैं. फिलहाल कुछ दस्तावेज सीआईए ने सुरक्षा की दृष्टि से होल्ड रखे गए हैं.

इस बारे में सीआईए के डायरेक्टर माइक पोमप्यो ने बताया कि, " लादेन के जिन दस्तावेजों को हमने रिलीज़ किया है उनमें अमेरिका के लोगों के खिलाफ साजिश और देश में आतंकवाद फैलाने की प्लानिंग थी." उन्होंने आगे कहा कि अल-कायदा और बाकी आतंकी संगठनों से जुड़े दस्तावेज भी सीआईए ने बरामद किए हैं. इसके अलावा उसके कंप्यूटर से कई हॉलीवुड और कार्टून फ़िल्में और खुद लादेन पर बनी दो डाक्यूमेंट्री भी मिली हैं.  

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »