छठ पूजा: 13 तक प्लेटफॉर्म टिकट बंद, रेलवे ने खोले 8 तत्काल काउंटर

छठ पूजा के लिए आराम से यात्रा कर अपने घर पहुंचना हर किसी के लिए टेढ़ी खीर होता है. ट्रेन में कन्फर्म टिकट उपलब्ध नहीं हैं, जबकि बस की यात्रा हर किसी के लिए सुविधाजनक नहीं होती. ऐसे में दिल्ली से अपने घरों की ओर से जाने वाले लोगों के लिए उत्तर रेलवे ने कई नई व्यवस्थाएं शुरू की है.

Advertisement
छठ पूजा के लिए उत्तर रेलवे की कई खास तैयारी (फाइल फोटो-PTI) छठ पूजा के लिए उत्तर रेलवे की कई खास तैयारी (फाइल फोटो-PTI)

मणिदीप शर्मा / सुरेंद्र कुमार वर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 09 नवंबर 2018,
  • अपडेटेड 11:47 AM IST

दिवाली के बाद छठ पूजा की तैयारियां शुरू हो गई हैं और घर से दूर लोग अपने-अपने शहर जाने लगे हैं, लेकिन ऐसे लोगों के लिए इस समय यात्रा करना बेहद चुनौतीपूर्ण होता है क्योंकि जाने वाले लोगों की संख्या ज्यादा होती है और ट्रेन-बस में सीटें कम. हालांकि उत्तर रेलवे ने छठ पूजा के लिए बिहार-पूर्वी उत्तर प्रदेश जाने के लिए कई इंतजाम किए हैं.

Advertisement

भारतीय रेलवे ने छठ पूजा के लिए अपनी तैयारी पूरी कर ली है ताकि यात्रियों को अपने घर जाने में कोई मुश्किल न हो. रेलवे का अनुमान है कि छठ पूजा के लिए दिल्ली और आसपास के इलाकों से लाखों यात्री पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए बस के अलावा रेल सेवाओं का सहारा लेंगे.

अपनी तैयारियों के बारे में उत्तर के CPRO दीपक कुमार ने कहा कि इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने छठ पूजा के मद्देनजर 90 रेलगाड़ियां अलग से चलाने का निर्णय लिया है. साथ ही 8 से 10 रेलगाड़ियां रोजाना चलाई जा रही हैं ताकि यात्री लगातार अपने घरों की तरफ रवाना हो सकें.

दीपक कुमार ने बताया कि छठ पूजा के मद्देनजर ऐसी रेल चलाने पर भी विचार कर रहा है जो पूरी तरह अनारक्षित कोटे से चलेंगी यानी कि महज टिकट लेना है और सीधा रेल में सवार हो जाना है. इसके मद्देनजर 13 तारीख तक प्लेटफार्म टिकट भी बंद कर दिए गए हैं.

Advertisement

CPRO दीपक कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे की तरफ से आनंद विहार और नई दिल्ली स्टेशन पर टेंट भी लगाए गए हैं, साथ ही साथ नई दिल्ली स्टेशन पर 8 टिकट काउंटर ऐसे लगाए गए हैं जहां से तत्काल टिकट खरीदा जा सकता है. स्टेशन पर प्रतीक्षारत हजारों यात्रियों के बैठने के लिए टेंट की भी व्यवस्था की गई है.

जाहिर है जिस तरह से लाखों यात्रियों का सैलाब पूजा का पर्व मनाने के लिए अपनी जड़ों की तरफ लौटता है, उनकी आस्था को अपनी यात्री सुविधाओं के जरिए लिंक करने का काम रेलवे कर रहा है ताकि इस पावन पर्व को मनाने जा रहे यात्रियों को कोई परेशानी न हो.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »