ब्रायन बोले, ट्रोल करने वालों को फॉलो करते हैं पीएम, स्मृति ने किया बचाव

स्मृति ईरानी ने डेरेक ओ ब्रायन के द्वारा लिए गए ट्विटर यूजर के नाम को सदव की कार्यवाही से हटाने की मांग की. स्मृति ने तर्क दिया था कि वह (राहुल राज) कोई सिलेब्रिटी या नेता नहीं बल्कि एक आम आदमी है.

Advertisement
स्मृति ईरानी ने किया पीएम का बचाव स्मृति ईरानी ने किया पीएम का बचाव

संदीप कुमार सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 03 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 5:43 PM IST

गुरुवार को राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह ट्विटर पर ट्रोल अकाउंटस को फॉलो करते हैं. इसके जवाब में शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने इसका जवाब देते हुए पीएम मोदी का बचाव किया.

ने डेरेक ओ ब्रायन के द्वारा लिए गए ट्विटर यूजर के नाम को सदव की कार्यवाही से हटाने की मांग की. स्मृति ने तर्क दिया था कि वह (राहुल राज) कोई सिलेब्रिटी या नेता नहीं बल्कि एक आम आदमी है. उन्होंने कहा कि उनके पास अभिव्यक्ति की आजादी है, ऐसे में राज्यसभा की कार्यवाही से इस नाम को हटा लेना चाहिए.

Advertisement

ब्रायन ने कहा था कि पीएम मोदी खुद ऐसे 26 ट्विटर हैंडल्स को फॉलो करते हैं जो रेप और सांप्रदायिकता हिंसा की धमकी देते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »