बीजेपी हिंदुओं की नहीं, लालची लोगों की पार्टी है: केजरीवाल

केजरीवाल ने सवाल पूछते हुए लिखा कि बीजेपी कहती है कि वो हिंदुओं की पार्टी है पर बीजेपी ने गुजरात में पिछले साल पटेल लड़कों पर गोलियां चलवाईं.

Advertisement
अरविंद केजरीवाल अरविंद केजरीवाल

पंकज जैन

  • नई दिल्ली,
  • 18 अक्टूबर 2016,
  • अपडेटेड 5:44 AM IST

गुजरात में आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रचार की शुरुआत करने के एक दिन बाद ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला. केजरीवाल ने अपने एक फेसबुक पोस्ट में पटेल आंदोलन के दौरान बल प्रयोग के लिए गुजरात सरकार की जमकर आलोचना की.

केजरीवाल ने सवाल पूछते हुए लिखा कि बीजेपी कहती है कि वो हिंदुओं की पार्टी है पर बीजेपी ने गुजरात में पिछले साल पटेल लड़कों पर गोलियां चलवाईं. कई लड़के मारे गए. वो लड़के तो हिंदू थे. बीजेपी हिंदुओं की पार्टी है तो हिंदू लड़कों को क्यों मरवाया? कुछ महीने पहले उना जिले में बीजेपी ने दलित लड़कों की बुरी तरह से पिटाई करवाई. पूरे देश ने उनकी पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर देखा. दलित लड़के तो हिंदू थे. बीजेपी हिंदुओं की पार्टी है तो उन दलित लड़कों की पिटाई क्यों करवाई?

Advertisement

गुजरात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गढ़ है, जहां बीजेपी की सत्ता की जड़ें बेहद मजबूत हैं. आम आदमी पार्टी गुजरात में अपनी जमीन तलाशने के लिए धर्म और जाति के सहारे बीजेपी को निशाना बनाने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है. केजरीवाल ने अपनी फेसबुक पोस्ट के आखिर में लिखा है कि बीजेपी हिंदुओं की पार्टी नहीं है. बीजेपी सत्ता और पैसे के लालची लोगों की पार्टी है. सत्ता और पैसे के लिए बीजेपी वाले हिंदुओं को तो क्या, अपने सगों को भी ना बख्शें.

रविवार को गुजरात में अपनी पहली रैली के दौरान केजरीवाल ने बीजेपी पर हमला बोला था. केजरीवाल ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की 'जनरल डायर' से तुलना कर और हार्दिक पटेल को 'देशभक्त' बताकर पाटीदार समुदाय को लुभाने की जमकर कोशिश की थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement