आंध्र प्रदेश की पत्थर खदान में धमाका, 11 लोगों की मौत, 4 घायल

आंध्र प्रदेश के कुरनूल में पत्थर खदान में हुए धमाके में मरने वाले सभी मजदूर बिहार, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे. जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) जे गोपीनाथ का कहना है कि ये मजदूर खदान में पत्थर तोड़ने और ट्रकों में लादने का काम करते थे.

Advertisement
कुरनूल में पत्थर खदान में धमाका कुरनूल में पत्थर खदान में धमाका

राम कृष्ण

  • कुरनूल,
  • 03 अगस्त 2018,
  • अपडेटेड 12:25 AM IST

आंध्र प्रदेश के कुरनूल में एक पत्थर खदान में धमाका होने से 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए. इस धमाके में मरने वाले खदान में काम करने वाले मजदूर बताए जा रहे हैं.

अलुरु पुलिस स्टेशन के अधिकारियों का कहना है कि मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है.

जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) जे गोपीनाथ के मुताबिक इस विस्फोट में मरने वाले मजदूर बिहार, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं. ये मजदूर खदान में पत्थर तोड़ने और उनको ट्रकों में लादने का काम करते थे.

Advertisement

उन्होंने बताया कि अभी तक पांच शवों को बरामद किया जा चुका है, जबकि इस धमाके की चपेट में आने से घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया है.

गोपीनाथ ने बताया कि धमाके के वक्त खदान में 15 लोग काम कर रहे थे. खदान में लापता बाकी मजदूरों को खोजने की कोशिश की जा रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement