26/11 के मास्टरमाइंड मक्की का खौफनाक अंत, तड़प-तड़प कर निकला था दम, आतंकी अमीर हमजा का चौंकाने वाला खुलासा

अमीर हमजा के एक वीडियो में 26/11 हमले के मास्टरमाइंड अब्दुल रहमान मक्की की मौत को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए गए. वीडियो में बताया गया कि मक्की की मौत बेहद दर्दनाक हालत में हुई. साथ ही हाफिज सईद के लाहौर के जौहर टाउन में होने का दावा भी किया गया, जिससे नए सवाल खड़े हो गए.

Advertisement
तड़प-तड़प कर मरा था 26/11 का मास्टरमाइंड अब्दुल रहमान मक्की (File Photo: ITG) तड़प-तड़प कर मरा था 26/11 का मास्टरमाइंड अब्दुल रहमान मक्की (File Photo: ITG)

अरविंद ओझा / सुबोध कुमार

  • नई दिल्ली ,
  • 16 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 5:12 PM IST

आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा एक वीडियो फिर से चर्चा में है, जिसमें संगठन के प्रमुख चेहरों में से एक अमीर हमजा ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे. यह वीडियो दिसंबर 2024 का बताया जा रहा है और उस समय सामने आया था जब 26/11 हमले के मास्टरमाइंड में शामिल अब्दुल रहमान मक्की की पाकिस्तान में 26 दिसंबर 2024 को मौत हुई थी. इस वीडियो में मक्की की मौत और उससे जुड़े हालात को लेकर कई अहम बातें सामने आई थीं. बताया जाता है कि मक्की की मौत के बाद अमीर हमजा ने यह वीडियो जारी किया था. वीडियो में उसने दावा किया कि मक्की की मौत सामान्य नहीं थी, बल्कि काफी दर्दनाक हालात में हुई थी. इस खुलासे ने कई सवाल खड़े कर दिए थे. खासकर इसलिए क्योंकि मक्की लश्कर-ए-तैयबा का एक बड़ा नाम था और हाफिज सईद का बेहद करीबी माना जाता था.

Advertisement

वीडियो में अमीर हमजा ने बताया कि मक्की लंबे समय से बीमार चल रहा था. वह शुगर और दिल की बीमारी से पीड़ित था. उसकी हालत इतनी खराब हो चुकी थी कि उसके एक पैर का अंगूठा काटना पड़ा था. यह जानकारी सामने आने के बाद यह चर्चा तेज हो गई कि एक बड़े आतंकी चेहरे की हालत आखिरी समय में बेहद खराब थी और वह गंभीर तकलीफ से गुजर रहा था. अमीर हमजा के मुताबिक, मक्की ने अपने आखिरी समय में काफी दर्द सहा. वह अस्पताल में तड़पता रहा और आखिरकार उसकी मौत हो गई. यह दावा उस फिल्मी कहानी से अलग था, जिसमें उसकी मौत को अलग तरीके से दिखाया गया था. फिल्म ‘धुरंधर’ में मक्की की मौत को एक इंजेक्शन के जरिए हार्ट अटैक आने से जोड़ा गया था, लेकिन अमीर हमजा के बयान ने इस पूरी कहानी को एक अलग दिशा दे दी.

Advertisement

अब्दुल रहमान मक्की की हुई थी दर्दनाक मौत 

इस वीडियो में एक और बड़ा खुलासा किया गया था. अमीर हमजा ने हाफिज सईद के ठिकाने को लेकर भी जानकारी दी थी. जहां एक तरफ पाकिस्तान सरकार यह कहती रही है कि हाफिज सईद जेल में बंद है, वहीं अमीर हमजा ने दावा किया कि वह लाहौर के जौहर टाउन में मौजूद है. इस दावे ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सवाल खड़े किए थे. वीडियो में यह भी कहा गया कि अपनी मौत से पहले मक्की हाफिज सईद से मिलने जौहर टाउन गया था. वहां दोनों की मुलाकात हुई थी. इस दावे के बाद यह सवाल और गहरा हो गया कि क्या वास्तव में हाफिज सईद जेल में है या फिर वह किसी अन्य स्थान पर रह रहा है.

इस पूरे मामले को और ज्यादा चर्चा तब मिली जब पहलगाम हमले के बाद मीडिया संस्थान आज तक और इंडिया टुडे ने लाहौर के जौहर टाउन से जुड़ी रिपोर्ट सामने रखी. इस रिपोर्ट में वीडियो और तस्वीरों के जरिए उस इलाके को दिखाया गया, जहां हाफिज सईद के ठिकाने होने का दावा किया गया था. अमीर हमजा का यह वीडियो कई मायनों में अहम माना जा रहा है. इसमें न सिर्फ मक्की की मौत के हालात बताए गए, बल्कि लश्कर-ए-तैयबा के अंदरूनी हालात की झलक भी देखने को मिली. यह वीडियो इस बात का भी संकेत देता है कि संगठन के भीतर कई ऐसी बातें हैं जो सार्वजनिक तौर पर सामने नहीं आतीं.

Advertisement

लश्कर के अंदरूनी हालात पर उठे नए सवाल

मक्की, जिसे 26/11 मुंबई हमले में अहम भूमिका के लिए जाना जाता है, उसकी मौत के बाद सामने आए ये खुलासे एक नई बहस को जन्म देते हैं. एक तरफ उसकी बीमारी और दर्दनाक मौत की कहानी है, तो दूसरी तरफ हाफिज सईद के ठिकाने को लेकर उठते सवाल हैं. इस पूरे घटनाक्रम ने यह साफ कर दिया है कि आतंकी संगठनों के भीतर की सच्चाई अक्सर सामने आने वाली जानकारी से काफी अलग होती है. अमीर हमजा के इस वीडियो ने न केवल मक्की की मौत को लेकर नई जानकारी दी, बल्कि कई बड़े नामों को लेकर भी नई बहस छेड़ दी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement