इंडियन यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष को दिल्ली पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया, AI समिट प्रोटेस्ट में एक्शन तेज

एआई समित में शर्टलेस प्रोटेस्ट को लेकर इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. अब दिल्ली पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन तलब किया है.

Advertisement
कांग्रेस के शर्टलेस प्रोटेस्ट पर दिल्ली पुलिस का एक्शन. (PTI photo) कांग्रेस के शर्टलेस प्रोटेस्ट पर दिल्ली पुलिस का एक्शन. (PTI photo)

मौसमी सिंह / अनमोल नाथ / अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 23 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 12:28 PM IST

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में कांग्रेस के शर्टलेस प्रोटेस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस ने एक्शन तेज कर दिया है. अब पुलिस ने इंडियन यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है. इस बारे में यूथ कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है. वहीं, दिल्ली पुलिस के इस समन से राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं.

Advertisement

यूथ कांग्रेस के मीडिया विभाग की ओर से जारी एक आधिकारिक अपडेट में बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को पुलिस ने तिलक मार्ग थाने बुलाया है.  हालांकि, विभाग ने पूछताछ के विशिष्ट कारणों के बारे में विस्तार से कुछ नहीं बताया है. संगठन के कार्यकर्ता और पदाधिकारी इस घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं और पुलिस स्टेशन के बाहर हलचल बढ़ गई है.

क्या है मामला

दरअसल, दिल्ली पुलिस का ये समन हाल ही में हुए एक विवादास्पद घटना से जुड़ा हुआ प्रतीत होता है, जिसमें आईवाईसी कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान 'शर्टलेस' प्रदर्शन किया था. इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के खिलाफ नारे लगाए और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर विरोध जताया था. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तुरंत हिरासत में लिया और तिलक मार्ग पुलिस थाने में ले जाया, जहां एफआईआर दर्ज की गई है.

Advertisement

पांच आरोपी गिरफ्तार

वहीं, इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों (इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता) कृष्णा हरि (बिहार), कुंदन यादव (बिहार), अजय कुमार (यूपी), नरसिम्हा यादव (तेलंगाना) और जितेंद्र यादव (मध्य प्रदेश, ग्वालियर) को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस ने इस मामले में आपराधिक षड्यंत्र, लोक सेवक को चोट पहुंचाने, लोक सेवक के कर्तव्य में बाधा डालना, अवैध सभा और साझा इरादा जैसे गंभीर धाराएं लगाई गई हैं. पुलिस ने व्यापक षड्यंत्र के कोण की जांच शुरू की है और अन्य प्रदर्शनकारियों की तलाश जारी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »