बंगाल के आसनसोल में आज मतदान हो रहा है, यहां पर सुबह-सुबह हिंसा की खबरें हैं. बीजेपी और टीएमसी के समर्थक यहां पर आमने-सामने आ गए और नारेबाजी करने लगे. आसनसोल लोकसभा की पांडाबेश्वर विधानसभा में ये हिंसा हो रही है. पढ़ें सोमवार सुबह की 5 बड़ी खबरें.
1.
आसनसोल में कई ऐसे बूथ हैं जहां पर सेंट्रल फोर्स की तैनाती नहीं हैं. इसमें बूथ नंबर 103, 104, 106 और 107 समेत कई बूथ शामिल हैं. बताया ये भी जा रहा है कि पहले यहां पर सेंट्रल फोर्स तैनात किए गए थे, लेकिन रातो-रात यहां पर महिला पुलिस को ड्यूटी पर लगा दिया गया
2.
चक्रवाती तूफान फानी अगले 12 घंटे में भीषण चक्रवाती तूफान और अगले 24 घंटे में बेहद भीषण चक्रवाती तू्फान में तब्दील हो सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, पुडुचेरी के साथ-साथ तमिलनाडु और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों की स्थिति 3 मई तक ठीक नहीं होगी. केरल के सुदूर इलाकों में 29 और 30 अप्रैल को तेज बारिश हो सकती है.
3.
पाकिस्तान के एयरस्पेस बंद करने से एअर इंडिया को 300 करोड़ का घाटा हुआ है. बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने अपना एयरस्पेस कई दिनों तक बंद रखा था. इस कारण एअर इंडिया को यूरोप, गल्फ देशों और अमेरिका की फ्लाइट्स को डायवर्ट करके लंबा रूट लेना पड़ा.
4.
समाजवादी पार्टी के ट्विटर अकाउंट पर लिखा गया है कि कन्नौज लोकसभा सीट के छिबरामऊ, बिधूना और सदर समेत कई अन्य विधानसभाओं में ईवीएम काम नहीं कर रहा है. बता दें कि कन्नौज से समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव चुनाव लड़ रही हैं.
5.
चुनावी माहौल के बीच भारत के लिए खुशखबरी है. अमेरिका की करीब 200 कंपनियां अपना मैन्युफैक्चरिंग सेंटर चीन से भारत लाने की तैयारी कर रही है. यदि सबकुछ ठीक रहा तो लोकसभा चुनावों के बाद भारत में अमेरिकी कंपनियां नौकरियों की बहार लेकर आएगी.
aajtak.in