मुंह दिखाई में सास ने बहू को गिफ्ट की 11 लाख की कार, दहेज में लिया सिर्फ एक रुपया

राजस्थान के झुंझुनूं में एक सास ने अपने इकलौते बेटे की शादी में बहू को मुंह दिखाई की रस्म में कार गिफ्ट की. इस परिवार ने शादी में शगुन के तौर पर सिर्फ एक रुपया और नारियल लिया. अन्य लोगों के साथ-साथ विधायक सुभाष पुनिया ने भी इस परिवार की अनूठी पहल की खूब सराहना की.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर. सांकेतिक तस्वीर.

aajtak.in

  • झुंझुनूं,
  • 08 फरवरी 2022,
  • अपडेटेड 1:29 PM IST
  • सास ने बहू को मुंह दिखाई की रस्म में गिफ्ट की कार
  • CRPF एसआई रामकिशन यादव के बेटे की थी शादी
  • शगुन के तौर पर सिर्फ एक रुपया और नारियल लिया

जहां एक तरफ देश में दहेज के लिए बहु के साथ अत्याचार की कई घटनाएं सामने आती हैं. तो वहीं राजस्थान के झुंझुनूं में एक सास ने कुछ ऐसा कर दिखाया जिससे बाद लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. दरअसल, बुहाना इलाके के खांदवा में कृष्णा देवी नामक महिला ने मुंह दिखाई की रस्म में अपनी बहू को 11 लाख रुपए की कार गिफ्ट की.

Advertisement

जानकारी के अनुसार, सीआरपीएफ में बतौर एसआई तैनात रामकिशन यादव ने अपने इकलौते बेटे रामवीर की शादी पांच फरवरी को अलवर के खुवाना गांव की ईशा से करवाई. शादी के बाद दुल्हन ईशा जब ससुराल पहुंची तो सास कृष्णा ने बहू को मुंह दिखाई के तोहफे में कार भेंट की. इतना ही नहीं बल्कि इस परिवार ने शादी में दहेज भी नहीं लिया. उन्होंने शगुन के तौर पर सिर्फ एक रुपए और नारियल लिया. बता दें कि दूल्हा रामवीर एमएससी और दुलहन ईशा बीए द्वितीय वर्ष की स्टूडेंट है. मुंह दिखाई की रस्म में कार मिलने के बाद दुल्हन ईशा ने कहा कि जैसे ही उसकी सास ने उसे कार गिफ्ट की, वह एकदम हैरान रह गई. ईशा ने कहा कि ससुराल में इतना प्यार मिलने के बाद अब उसे ऐसे लग रहा है कि जैसे वह बहू नहीं बल्कि बेटी बनकर आई है.

Advertisement

वहीं, रामकिशन यादव ने बताया कि उन्होंने और उनकी पत्नी कृष्णा ने पहले से ही तय किया था कि वे अपने इकलौते बेटे की शादी में दहेज नहीं लेंगे. उन्होंने आगे बताया कि पत्नी कृष्णा की जिद थी कि मुंह दिखाई में बहू ईशा को कार भेंट करेंगे. उन्होंने यह बात किसी को नहीं बताई. सरप्राइज ही रखा. जैसे ही बहू घर आई तो उसे कार की चाबी थमा दी. यह देखकर वहां मौजूद सभी लोग खुशी से तालियां बजाने लगे. मौके पर मौजूद विधायक सुभाष पुनिया ने भी इस अनूठी पहल की खूब सराहना की. उन्होंने कहा कि रामकिशन और कृष्णा देवी ने दहेज ना लेकर समाज के लिए एक बहुत ही अच्छा संदेश दिया है.

(इनपुट: नैना शेखावत)

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »