नौकरी के नाम पर मोदी और राजे सरकार ने युवाओं के साथ किया धोखा: कांग्रेस

एक सर्वे का हवाला देते हुए सुरजेवाला ने कहा, ‘राजस्थान में बेरोजगारी की दर, राष्ट्रीय औसत दर की तुलना में दोगुनी है. बेरोजगारी के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी वाले राज्यों में राजस्थान चौथे पायदान पर है.’

Advertisement
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला

अनुग्रह मिश्रा

  • जयपुर,
  • 12 नवंबर 2018,
  • अपडेटेड 6:08 PM IST

कांग्रेस ने रोजगार के मुद्दे पर केंद्र की मोदी सरकार और राजस्थान राज्य की वसुंधरा राजे सरकार पर निशाना साधते हुए उन पर युवाओं से विश्वासघात करने का आरोप लगाया.

पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा, ‘भाजपा सरकार ने नौकरियां खत्म कर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो करोड़ रोजगार हर साल देने का झांसा देकर 2014 में सरकार बनाई थी. इसी प्रकार वसुंधरा राजे ने 15 लाख नौकरियां देने का वादा किया था. लेकिन प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री राजे ने देश और राजस्थान के युवाओं के साथ विश्वासघात किया है.’

Advertisement

एक सर्वे का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, ‘राजस्थान में बेरोजगारी की दर, राष्ट्रीय औसत दर की तुलना में दोगुनी है. बेरोजगारी के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी वाले राज्यों में राजस्थान चौथे पायदान पर है.’ सुरजेवाला ने कहा कि राज्यों के लिहाज से सबसे अधिक बेरोजगारी त्रिपुरा में है जो भाजपा शासित है. दूसरे स्थान पर जम्मू कश्मीर व हरियाणा है.

उन्होंने कहा, ‘अक्टूबर 2018 में देश में बेरोजगारी की दर 6.6 प्रतिशत रही जो बीते 20 साल में सबसे अधिक है. राजस्थान में यह दर उससे भी दोगुनी यानी 13.7 प्रतिशत है.’उन्होंने कहा कि रोजगार को लेकर सरकार का फर्जीवाड़ा कैग की रपट में पकड़ा गया.

सुरजेवाला ने कहा, ‘नौकरी के नकली आंकड़े देकर मुख्यमंत्री जी बेरोजगारों के साथ क्रूर मजाक कर रही हैं. अपनी असफलता को छिपाने के लिए आंकड़ों की झूठी कारीगरी में जुटी है. पिछले पांच साल में 1.50 लाख लोगों को सरकारी नौकरी मिली. इनमें से 1.10 लाख नौकरियों के इश्तहार कांग्रेस की पिछली सरकार ने दिए थे. इसे कम कर दिया जाए तो सिर्फ 40000 का आंकड़ा बचता है.’

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »