नाबालिग जोड़े पर चढ़ा रोमांटिक फिल्म का नशा, शादी के लिए घर से भागे लेकिन रेलवे स्टेशन पर...

काउंसिलिंग के दौरान नाबालिग लड़की ने बताया कि उसके माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है. ऐसे में वह अपने दादा के पास रहती है, लेकिन दादा ने बिना उसकी मर्जी के दूसरे लड़के से शादी तय कर दी है जिसके बाद उसने भागने का फैसला कर लिया.

Advertisement
भागकर शादी करना चाहते थे नाबालिग प्रेमी-प्रेमिका भागकर शादी करना चाहते थे नाबालिग प्रेमी-प्रेमिका

उमेश मिश्रा

  • धौलपुर,
  • 17 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 12:07 AM IST
  • धौलपुर में शादी के लिए घर से भागे नाबालिग प्रेमी-प्रेमिका
  • रेलवे स्टेशन पर चाइल्ड लाइन की टीम ने पकड़ा

राजस्थान के धौलपुर में रोमांटिक फिल्म देखकर एक नाबालिग प्रेमी जोड़े पर प्यार का ऐसा नशा चढ़ा कि साथ जीने-मरने की कसम खाकर घर से भाग निकले. लेकिन प्रेमी युगल को यह मालूम नहीं था कि घर से भागने के बाद भी वो पकड़े जाएंगे. 

मामला धौलपुर जिले के रेलवे स्टेशन पर सामने आया जहां नाबालिग प्रेमी युगल को प्लेटफार्म पर संदिग्ध अवस्था में बैठा देख रेलवे चाइल्ड लाइन की टीम ने पकड़कर बाल कल्याण समिति सदस्य को सौंप दिया.

Advertisement

सीडब्ल्यूसी सदस्य गिरीश गुर्जर ने नाबालिग प्रेमी युगल की काउंसिलिंग करने के बाद लड़की को सखी वन स्टाप सेंटर और लड़के को बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया. सीडब्ल्यूसी सदस्य गिरीश गुर्जर ने बताया कि नाबालिग प्रेमी युगल धौलपुर जिले के ही एक गांव के रहने वाले हैं.

करीब डेढ़ साल पहले दोनों नाबालिगों को फिल्में देखकर प्यार का ऐसा नशा चढ़ा कि उन्होंने साथ में जीने-मरने की कसमें खा ली.

काउंसिलिंग के दौरान नाबालिगों ने बताया कि वह घर से भागकर दिल्ली जाना चाह रहे थे और दिल्ली में शादी करके साथ में रहने का प्लान बनाया था, लेकिन उन्हें रेलवे स्टेशन पर ही चाइल्ड हैल्प लाइन की टीम ने पकड़ लिया.

सीडब्ल्यूसी सदस्य गिरीश ने बताया कि दोनों नाबालिगों के माता-पिता को बुलाया गया है और उनके आने के बाद के ही कोई फैसला लिया जाएगा.

Advertisement

धौलपुर जिले के रहने वाले नाबालिग प्रेमी युगल ने काउंसिलिंग के दौरान बताया कि घर से भागने के बाद उन्होंने धौलपुर में भी शादी करने के लिए अपने परिचितों से संपर्क किया, लेकिन यहां पर किसी ने उनकी शादी नहीं करवाई. 

इसके बाद दोनों ने शादी करने के लिए दिल्ली जाने का निर्णय लिया और रेलवे स्टेशन पहुंच गए. वो ट्रेन का इंतजार करने लगे लेकिन इसी दौरान रेलवे चाइल्ड की टीम को दोनों पर शक हुआ और दोनों को पकड़ लिया गया. नाबालिग प्रेमी युगल एक ही गांव के रहने वाले हैं. कुछ महीने पहले ही दोनों नाबालिग के परिवारों को इसकी जानकारी हुई तो परिजनों ने अपनों बच्चों पर सख्ती शुरू कर दी. 

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »