पोखरण में फायरिंग प्रैक्टिस के दौरान T-90 रशियन युद्धक टैंक का बैरल फटा

हादसे के दौरान टैंक के पास कोई सेना का जवान नहीं था, जिससे कोई बड़ा हादसा होने से बच गया. अभी तक मालूम नहीं हो पाया है कि बैरल किन कारणों से फटा.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

देव अंकुर

  • जयपुर,
  • 29 अगस्त 2019,
  • अपडेटेड 8:42 AM IST

राजस्थान के जैसलमेर में टैंक फायरिंग प्रैक्टिस के दौरान टी-90 रशियन युद्धक टैंक का बैरल फट गया. यह हादसा बुधवार को उस समय हुआ, जब टी-90 रशियन युद्धक टैंक पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में टैंक फायरिंग प्रैक्टिस में हिस्सा ले रहा था. हालांकि इस हादसे के दौरान टैंक के पास कोई सेना का जवान नहीं था, जिससे कोई बड़ा हादसा होने से बच गया. अभी तक मालूम नहीं हो पाया है कि बैरल किन कारणों से फटा. सेना के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गए हैं.

Advertisement

टी-90 युद्धक टैंक एक खास प्रकार का टैंक है जो रात में भी दुश्मन के ठिकानों पर हमला करने में सक्षम है. राजस्थान में पाकिस्तान सीमा पर टी-90 टैंक तैनात किए गए हैं. इन टैंकों को गुजरात और जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान की सीमा पर तैनात करने की तैयारी है. टी-90 टैंक का इस्तेमाल युद्ध के लिए प्रमुखता से किया जाता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement