कोटा: कोचिंग छात्रों के दो गुटों में हिंसक झड़प, चाकू से हमले में 1 की मौत

दोनों गुटों के बीच एक लड़की को लेकर हो रही बहस झड़प में बदल गई. मामले में दर्जन भर से ज्यादा छात्रों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है.

Advertisement
बिहार के नवादा का था प्रिंस बिहार के नवादा का था प्रिंस

प्रियंका झा

  • कोटा,
  • 13 मई 2016,
  • अपडेटेड 11:10 AM IST

राजस्थान के कोचिंग हब यानी कोटा में दो छात्र गुटों में झड़प हो गई. झड़प इतनी हिंसक थी कि एक छात्र की मौत हो गई. वहीं एक छात्र घायल हो गया है.

ये कोटा के एक कोचिंग इंस्टीट्यूट में पढ़ रहे हैं. खबरों के मुताबिक दोनों गुटों के बीच एक लड़की को लेकर हो रही बहस झड़प में बदल गई. मामले में दर्जन भर से ज्यादा छात्रों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है.

Advertisement

मृतक और घायल छात्र बिहार के नवादा से हैं. मृतक छात्र का नाम प्रिंस सत्यनारायण बताया जा रहा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »