'दिलजीत इस मिट्टी के बेटा, उन्हें निशाना बनाने की राजनीति बंद हो', अभिनेता के समर्थन में आए BJP नेता धालीवाल

अभिनेता दिलजीत दोसांझ की आगामी फिल्म सरदार जी-3 पर प्रतिबंध लगाने की मांग पर बीजेपी नेता हॉबी धालीवाल की प्रतिक्रिया आई है. भारतीय जनता पार्टी पंजाब संस्कृति प्रकोष्ठ के संयोजक और प्रसिद्ध अभिनेता हॉबी धालीवाल ने पार्टी की ओर से दिलजीत दोसांझ को पूरा समर्थन देने का ऐलान किया है.

Advertisement
बीजेपी नेता हॉबी धालीवाल ने किया दिलजीत दोसांझ का समर्थन बीजेपी नेता हॉबी धालीवाल ने किया दिलजीत दोसांझ का समर्थन

असीम बस्सी

  • चंडीगढ़,
  • 29 जून 2025,
  • अपडेटेड 7:31 AM IST

अभिनेता दिलजीत दोसांझ की आने वाली फिल्म ‘सरदार जी-3’ पर प्रतिबंध लगाने की मांग के बीच भारतीय जनता पार्टी पंजाब के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के संयोजक और प्रसिद्ध अभिनेता हॉबी धालीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिलजीत को पार्टी की तरफ से पूरा समर्थन देने का ऐलान किया है.

हॉबी धालीवाल ने कहा कि "दिलजीत केवल एक कलाकार नहीं, बल्कि पंजाबी संस्कृति का अंतरराष्ट्रीय चेहरा हैं." उन्होंने कहा है कि जिस फिल्म को लेकर विवाद खड़ा किया जा रहा है, उसकी शूटिंग पहलगाम की घटना से काफी पहले की गई थी और उस समय दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान आम बात थी.

Advertisement

दिलजीत के इस मिट्टी का बेटा- धालीवाल

उन्होंने कहा कि दिलजीत के खिलाफ नागरिकता रद्द करने और फिल्मों पर बैन लगाने की मांग राजनीतिक रूप से प्रेरित, बेबुनियाद और दुर्भाग्यपूर्ण है. हॉबी ने कहा, "दिलजीत इस मिट्टी का बेटा है, पंजाब और भारत भी उसके साथ खड़ा है."

यह भी पढ़ें: Diljit Dosanjh Controversy: दिलजीत दोसांझ पर लांछन लगाने से पहले इन 5 तर्कों पर गौर कीजिये 

हॉबी धालीवाल ने कहा कि हर नागरिक देशभक्त होता है, लेकिन देशभक्ति के नाम पर किसी एक कलाकार को निशाना बनाना गलत है. उन्होंने दो टूक कहा कि “भाजपा दिलजीत दोसांझ के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है.” प्रेस वार्ता में भाजपा मीडिया सेल के प्रमुख विनीत जोशी भी मौजूद थे.

आपको बता दें कि लगातार बढ़ते विवाद के बाद, दिलजीत दोसांझ और फिल्म निर्माताओं ने यह निर्णय लिया कि ‘सरदार जी 3’ की रिलीज केवल विदेशी बाजारों तक ही सीमित रहेगी. यह फैसला किसी भी प्रकार के टकराव से बचने के उद्देश्य से लिया गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »