पंजाब में मानसा बंद के दौरान फूटा गुस्सा! तंबाकू और सिगरेट की खुली दुकान देख भड़के प्रदर्शनकारी, सड़क पर फेंका सामान

Mansa Jhota Murder News: मानसा बंद के दौरान खुली सिगरेट-तंबाकू की दुकान पर भड़के प्रदर्शनकारी. मुख्य आरोपी अश्वनी 7 दिन के रिमांड पर, थाना प्रभारी सस्पेंड. पढ़ें पूरी खबर...

Advertisement
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने सड़क बीड़ी-सिगरेट जलाए.(Photo:ITG) प्रदर्शन कर रहे लोगों ने सड़क बीड़ी-सिगरेट जलाए.(Photo:ITG)

अमरजीत सिंह चहल

  • मानसा,
  • 16 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:15 PM IST

पंजाब के मानसा जिले में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले को लेकर आक्रोश थमता नजर नहीं आ रहा है. न्याय की मांग को लेकर बुलाए गए मानसा बंद के दौरान शहर में एक गुटखा-बीड़ी की दुकान खुली मिलने पर प्रदर्शनकारियों का गुस्सा फूट पड़ा. गुस्से में आए लोगों ने दुकान से तंबाकू, बीड़ी और सिगरेट का सामान बाहर निकालकर सड़क पर फेंक दिया और विरोध जताया. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जब पूरा शहर परविंदर सिंह झोटा को इंसाफ दिलाने के लिए बंद है, ऐसे में नशीले पदार्थों की बिक्री करना पूरी तरह अनुचित है.

Advertisement

इस सनसनीखेज हत्याकांड को लेकर मानसा के SSP वैभव चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अब तक की पुलिस कार्रवाई का ब्योरा दिया है. एसएसपी ने बताया कि 13 अक्टूबर को हुई परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी अश्वनी कुमार को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया गया है. अदालत ने उसे 7 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है.

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि वारदात के बाद अश्वनी ने अपना मोबाइल फोन फेंक दिया था. पुलिस के अनुसार, उसने घटना के बाद आखिरी कॉल अपने चाचा को की थी, जबकि अपने बेटे को चार बार कॉल की थी. इसके अलावा, पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर विपन कुमार और मुख्य आरोपी अश्वनी की पत्नी नीलम रानी को भी मामले में नामजद कर गिरफ्तार कर लिया गया है.

Advertisement

थाना प्रभारी सस्पेंड

मामले में प्रशासनिक लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए थाना सिटी-2 की प्रभारी बेअंत कौर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर लाइन हाजिर कर दिया गया है और उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है.

3000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात

कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए मानसा में 3000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. प्रशासन पीड़ित परिवार और संघर्ष समिति के साथ लगातार बातचीत कर रहा है. देखें VIDEO:- 

इसके साथ ही, मुख्य आरोपी अश्वनी कुमार के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाते हुए उसके घर को गिरा दिया गया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव कड़े कदम उठाए जा रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »