पंजाब: हेड कांस्टेबल हत्या मामले में मुठभेड़ के बाद 4 कबड्डी खिलाड़ी गिरफ्तार, एक को लगी गोली

बरनाला में हुई हेड कांस्टेबल दर्शन सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक आरोपी घायल है. एसएसपी संदीप कुमार मलिक ने बताया कि पिछले 22 अक्टूबर को एक रेस्टोरेंट में बिल को लेकर झगड़ा हुआ था. सूचना पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची थी. जिसके बाद आरोपियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया था.

Advertisement
हेड कांस्टेबल हत्या के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार हेड कांस्टेबल हत्या के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

आशीष शर्मा

  • बरनाला,
  • 24 अक्टूबर 2023,
  • अपडेटेड 3:37 PM IST

पंजाब के बरनाला में हुई हेड कांस्टेबल दर्शन सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक आरोपी घायल है. आरोपियों के पास से पुलिस ने 1 पिस्तौल और 2 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं. डीजीपी गौरव यादव ने एक्स पर पोस्ट कर जानकारी देते हुए बताया कि 24 घंटे से भी कम समय में सभी अपराधियों को गिरफ्तार करने में पुलिस सफलता हासिल की है. 

Advertisement

इस मामले पर एसएसपी संदीप कुमार मलिक ने बताया कि पिछले 22 अक्टूबर को एक रेस्टोरेंट में बिल को लेकर झगड़ा हुआ था. सूचना पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची थी. पुलिस ने रेस्टोरेंट मालिक से झगड़ा कर रहे चारों युवकों को समझाने की कोशिश की थी. लेकिन परमजीत सिंह पम्मा, गुरुमीत सिंह, जगराज सिंह राजा और वजीर सिंह ने पुलिस पर हमला कर दिया था. जिसमें दर्शन सिंह गंभीर रूप से घायल हुए थे. इलाज के दौरान अस्पताल में उनकी मौत हो गई. चारों युवक कबड्डी खिलाड़ी हैं.  

कबड्डी खिलाड़ियों की थी हेड कांस्टेबल की हत्या

बात दें,  22 अक्टूबर रविवार देर रात की यह घटना है. बरनाला के एक रेस्तरां में बकाया बिल को लेकर वहां खाना खाने आए चार कबड्डी खिलाड़ियों का रेस्तरां कर्मचारियों से झगड़ा हो गया. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. इसके बाद हेड कांस्टेबल दर्शन सिंह और अन्य पुलिसकर्मी जब कबड्डी खिलाड़ियों को थाने ले जाने के लिए गाड़ी में बैठाने लगे तो आरोपियों ने पुलिस पर हमला कर दिया. इस हमले में हेड कांस्टेबल दर्शन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

Advertisement

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हेड कांस्टेबल दर्शन सिंह की मौत पर दुख जताते हुए उनके परिवार को 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया. साथ ही उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये सरकार देगी. इसके अलावा एचडीएफसी बैंक से भी 1 करोड़ रुपये अलग से दिए जाएंगे.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »