पंजाब: धान किसानों को मिलेगी राहत, नकली मिठाई बेचने वालों की खैर नहीं, CM मान ने दिए सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को अपने दफ़्तर में राज्य सरकार के प्रशासनिक सचिवों के साथ मीटिंग की अध्यक्षता की. इस दौरान उन्होंने किसानों समेत कई मुद्दों पर चर्चा की. साथ ही अधिकारियों से नकली मिठाई बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए.

Advertisement
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान

aajtak.in

  • चंडीगढ़,
  • 22 अक्टूबर 2022,
  • अपडेटेड 11:55 PM IST

पंजाब के किसानों को अब मंडियों के बार-बार चक्कर काटने से मुक्ति मिल सकेगी. कारण, मुख्यमंत्री ने चल रहे खरीद सीजन के दौरान राज्य भर की अनाज मंडियों में से धान की निर्विघ्न खरीद और ढुलाई यकीनी बनाने के निर्देश दिए हैं. दरअसल, शनिवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दफ़्तर में राज्य सरकार के प्रशासनिक सचिवों के साथ मीटिंग की अध्यक्षता करते हुये कहा कि बिना किसी देरी के किसानों के एक-एक दाने की खरीद और ढुलाई की जाये. भगवंत मान ने इस बात पर संतोष जताया कि राज्य भर की मंडियों में लगभग 50 लाख मीट्रिक टन धान की फ़सल आ चुकी है और किसानों को 7307.93 करोड़ रुपए की अदायगी कर दी गई है. किसानों को बिना किसी परेशानी के ख़रीद प्रक्रिया को पूरा किया जाये. 

Advertisement

एक अन्य एजंडे पर चर्चा करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को पराली को न जलाने संबंधी जागरूक करना चाहिए. उन्होंने कहा कि पराली को आग लगाने से वातावरण प्रदूषित होने के साथ-साथ मानवीय जीवन को भी भारी ख़तरा पैदा होता है. भगवंत मान ने कहा कि किसानों को इसके बुरे प्रभावों से अवगत करवा के इसकी रोकथाम के लिए हर संभव यत्न करने की ज़रूरत है. 

स्वास्थ्य संभाल केंद्रों को मजबूत करने के निर्देश

राज्य में आम आदमी क्लीनिकों के कामकाज की समीक्षा करते हुये मुख्यमंत्री ने इस बात पर संतोष जताया कि रोज़मर्रा के 7500 मरीज़ इन क्लीनिकों का लाभ ले रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह क्लीनिक मानक इलाज सहूलतें मुहैया करवा के आम लोगों के लिए वरदान साबित हो रहे हैं. भगवंत मान ने स्वास्थ्य विभाग को राज्य भर के 400 अन्य स्वास्थ्य संभाल केन्द्रों को मज़बूत करने के लिए भी कहा. 

Advertisement

अतिरिक्त वसूली पर लगेगी रोक

वहीं राज्य में सेवा केन्द्रों के कामकाज का जायज़ा लेते हुये मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इन सेवा केन्द्रों में दी जाती सेवाओं के लिए की जाने वाली अतिरिक्त वसूली सम्बन्धी शिकायतों पर तुरंत कार्यवाही करने के लिए कहा. उन्होंने ऐसी गतिविधियों में शामिल मुलाजिमों के खि़लाफ़ सख़्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए. भगवंत मान ने कहा कि राज्य भर के सभी 531 सेवा केन्द्रों में नागरिक केंद्रित सेवाओं के तुरंत निपटारे को यकीनी बनाया जाना चाहिए. 

नकली दूध और मिठाईयों पर कार्रवाई

त्योहारों के सीजन के मद्देनज़र मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को घटिया दर्जे की मिठाईयों और नकली दूध से बने पदार्थों को रोकने के लिए कहा. उन्होंने कहा कि किसी को भी लोगों की कीमती जानों के साथ खिलवाड़ करने की इजाज़त नहीं दी जायेगी. भगवंत मान ने कहा कि अपने लाभ के लिए लोगों की जान दांव पर लाने वालों के खि़लाफ़ सख़्त कार्रवाई होनी चाहिए. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »