पंजाब CM के बेटे की हुई शादी, खुद कार चलाकर वर-वधू को लेकर गुरुद्वारे पहुंचे चन्नी

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी दूल्हा-दुल्हन को कार में बिठाकर उन्हें खुद लेकर गुरुद्वारा पहुंचे. फिर यहां पर शादी कि रस्में पूरी की गई. इस दौरान चुनिंदा लोग ही उपस्थित थे. पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए थे. 

Advertisement
चंडीगढ़ में हुई CM चन्नी के बेटे की शादी (फोटो-आजतक) चंडीगढ़ में हुई CM चन्नी के बेटे की शादी (फोटो-आजतक)

मनजीत सहगल

  • चंडीगढ़,
  • 10 अक्टूबर 2021,
  • अपडेटेड 5:53 PM IST
  • गुरुद्वारा सच्चा धन साहिब में हुई शादी की रस्म
  • इंजीनियरिंग ग्रेजुएट हैं CM चन्नी के बेटे नवजीत

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बेटे की शादी चंडीगढ़ स्थित एक गुरुद्वारे में एक सादे समारोह में रविवार को हुई. सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के बेटे नवजीत सिंह इंजीनियरिंग ग्रेजुएट हैं. उनकी शादी सिमरन कौर से हुई है. सीएम चरणजीत सिंह चन्नी खुद कार चलाकर चंडीगढ़ स्थित गुरुद्वारा सच्चा धन साहिब पहुंचे, इसी गुरुद्वारे में 'आनंद कारज' और पंजाबी रीति रिवाज से दोनों का विवाह संपन्न हुआ. 

Advertisement

सिमरन कौर डेराबस्सी के नजदीक अमाला गांव की रहने वाली हैं. वह एमबीए कर रही हैं. 

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी दूल्हा-दुल्हन को कार में बिठाकर उन्हें खुद लेकर गुरुद्वारा पहुंचे. फिर यहां पर शादी कि रस्में पूरी की गई. इस दौरान चुनिंदा लोग ही उपस्थित थे. पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए थे. 

शादी के बाद सीएम चन्नी ने पूरे परिवार संग मिलकर गुरुद्वारे में लंगर चखा. इस दौरान सीएम चन्नी, और नवविवाहित जोड़ा भी पंगत में बैठे और लंगर का आनंद लिया. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »