1 नवंबर को पंजाब में मेगा रैली से चुनावी बिगुल फूकेंगे पीएम मोदी, शाह-जेटली भी होंगे साथ

यूपी में बीजेपी अपना विधानसभा चुनाव के लिए पहले ही बिगुल फूंक चुकी है. लेकिन माना जा रहा है कि एक नवंबर को होने वाली पीएम मोदी की मेगा रैली से बीजेपी-अकाली दल मिलकर पंजाब में आधिकारिक तौर पर चुनावी अभियान का शंखनाद करेंगे.

Advertisement
पीएम नरेंद्र मोदी पीएम नरेंद्र मोदी

प्रियंका झा / हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 13 अक्टूबर 2016,
  • अपडेटेड 7:43 PM IST

पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पीएम मोदी राज्य में मेगा रैली करने जा रहे हैं. एक नवंबर को पीएम मोदी पंजाब के लुधियाना में इस मेगा रैली को संबोधित करेंगे. बता दें कि एक नवंबर को पंजाब-हरियाणा दिवस भी मनाया जाता है. एक अनुमान के मुताबिक पीएम की इस रैली में 50 हजार से ज्यादा लोग शामिल होंगे.

यूपी में बीजेपी अपना विधानसभा चुनाव के लिए पहले ही बिगुल फूंक चुकी है. लेकिन माना जा रहा है कि एक नवंबर को होने वाली मोदी की मेगा रैली से बीजेपी-अकाली दल मिलकर पंजाब में आधिकारिक तौर पर चुनावी अभियान का शंखनाद करेंगे.

Advertisement

पीएम मोदी की रैली से पहले 31 अक्टूबर को बीजेपी के राष्ट्राध्यक्ष अमित शाह भी पंजाब पहुंचेंगे. शाह के साथ वित्त मंत्री अरुण जेटली के भी पंजाब पहुंचने की जानकारी मिली

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »