पंजाब के लुधियाना में बड़ा हादसा: नहर में गिरा पिकअप वाहन, 6 लोगों की मौत, 2 लापता

पंजाब के लुधियाना में बड़ा हादसा हो गया. जहां जगेडा पुल से छोटा हाथी (महिंद्रा पिकअप) पुल से नीचे नहर में गिर गई. जिससे 6 लोगों की मौत हो गई. वहीं, दो लोग अभी भी लापता हैं.

Advertisement
नहर में गिरे लोगों का रेस्क्यू करते अधिकारी और स्थानीय. (Photo: Screengrab) नहर में गिरे लोगों का रेस्क्यू करते अधिकारी और स्थानीय. (Photo: Screengrab)

विवेक ढल्ल

  • लुधियाना,
  • 28 जुलाई 2025,
  • अपडेटेड 9:06 AM IST

पंजाब के लुधियाना में बड़ा हादसा हो गया. जहां जगेडा पुल से छोटा हाथी (महिंद्र पिकअप) पुल से नीचे नहर में गिर गया. जिससे 6 लोगों की मौत हो गई. जबकि कई लोग घायल हो गए. वहीं, दो अभी भी लापता हैं. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया है. वहीं, लापता लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है.

Advertisement

जानकारी के अनुसार मैजिक में 24  लोग सवार थे. फिलहाल 22 लोगों को नहर से निकाल लिया गया है.  मृतकों में दो बच्चे, 3 महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं. मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है. 

यह भी पढ़ें: पंजाब के 114 वर्षीय मैराथन धावक फौजा सिंह की एक्सीडेंट में मौत, सड़क पार करते समय गाड़ी ने मारी टक्कर

लुधियाना पुलिस ने बताया कि रविवार देर रात जगेडा पुल से छोटा मैजिक नहर में गिर गया. जिससे 6 लोगों की मौत हो गई. जबकि कई लोग घायल हो गए. लुधियाना डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने बताया की मैजिक में 24 लोग सवार थे. 

यह भी पढ़ें: लुधियाना में महिला की गला घोंटकर हत्या, बोरे में भरकर फेंका शव, ससुराल के तीन लोग गिरफ्तार

हालांकि, 22 को निकाल लिया गया है. लेकिन 2 अभी भी लापता हैं. जिनकी तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है. हादसा तेज रफ्तार की वजह से हुआ. क्योंकि स्पीड ज्यादा होने की वजह से वाहन ने नियंत्रण खो दिया था. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »