होशियारपुर में 99 साल की बुजुर्ग महिला की हत्या, लूट के बाद शव संदूक में छिपाया, आरोपी फरार

पंजाब के होशियारपुर जिले में 99 साल की महिला जोगिंदर कौर की कथित तौर पर लूट के इरादे से हत्या कर दी गई. आरोपी ने वारदात के बाद उनका शव घर के अंदर लोहे के संदूक में छिपा दिया. घटना का खुलासा तब हुआ, जब रोज दूध देने आने वाले व्यक्ति को दरवाजे पर रखी बोतल दो दिन तक वैसी ही रखी मिली. पुलिस ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है.

Advertisement
बुजुर्ग महिला की कर दी हत्या. (Photo: Representational) बुजुर्ग महिला की कर दी हत्या. (Photo: Representational)

aajtak.in

  • होशियारपुर,
  • 19 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 2:19 PM IST

पंजाब के होशियारपुर जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. चब्बेवाल क्षेत्र के भाम गांव में 99 वर्षीय बुजुर्ग महिला की कथित तौर पर लूटपाट के इरादे से हत्या कर दी गई. वारदात के बाद उसके शव को घर के अंदर लोहे के संदूक में ठूंस दिया गया. पुलिस ने मामले में गांव के ही एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है, जो फिलहाल फरार है.

Advertisement

एजेंसी के अनुसार, मृतका की पहचान जोगिंदर कौर के रूप में हुई है, जो घर में अकेली रहती थीं. घटना का खुलासा बुधवार शाम उस समय हुआ, जब रोज की तरह दूध देने आने वाले व्यक्ति ने देखा कि पिछले दिन दरवाजे पर रखी दूध की बोतल जस की तस पड़ी है. यह असामान्य लगा तो उसने पड़ोसियों को सूचना दी.

पड़ोसियों ने महिला की तलाश शुरू की और घर के अंदर जाकर देखा तो लोहे के संदूक में उनका शव मिला. पुलिस के अनुसार, शव पर सिर में चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे आशंका है कि महिला की हत्या किसी भारी वस्तु से वार कर की गई.

यह भी पढ़ें: घरेलू विवाद में रिश्तों का खून, शख्स ने की सगे भाई भाभी की हत्या, छोटे भाई को भी किया घायल

शुरुआती जांच में लूटपाट की मंशा सामने आई है. पुलिस का मानना है कि आरोपी चोरी के इरादे से घर में घुसा था और वारदात के दौरान महिला की हत्या कर दी. बाद में सबूत छिपाने के लिए शव को संदूक में बंद कर दिया गया.

Advertisement

पुलिस ने गांव के ही रहने वाले डेनियल नाम के युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है. आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है. घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है. पुलिस ने कहा है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement