'पंजाब में नशा BJP-अकाली दल की देन...', बोले अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से कहा कि घर-घर में नशा पहुंचाने के लिए उन्हें पंजाब से माफी मांगनी चाहिए. केजरीवाल ने कहा कि हमारी सरकार जनता के साथ मिलकर नशे के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है.

Advertisement
अरविंद केजरीवाल ने कहा- भगवंत मान की सरकार भाजपा-अकाली दल सरकार में नशे के दोषी मंत्रियों को जेल भेज रही है. (Photo: ITG) अरविंद केजरीवाल ने कहा- भगवंत मान की सरकार भाजपा-अकाली दल सरकार में नशे के दोषी मंत्रियों को जेल भेज रही है. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 30 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:13 PM IST

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से पंजाब के घर-घर में नशा पहुंचाने के लिए लोगों से माफी मांगने की मांग की है. केजरीवाल ने अमित शाह से कहा कि आपकी पार्टी भाजपा और अकाली दल की सरकार ने ही पंजाब के घर-घर में नशा पहुंचाया था. आज आप किस मुंह से नशा मुक्त पंजाब की बात कर रहे हैं?

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज भगवंत मान की सरकार भाजपा-अकाली दल सरकार में नशे के दोषी मंत्रियों को जेल भेज रही है और उन्हें उनके गुनाहों की सजा मिल रही है. हमारी सरकार जनता के साथ मिलकर नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ रही है. अकाली और भाजपा के काले दौर को पंजाब न भूला है, न भूलेगा, न माफ करेगा. 

Advertisement

रविवार को अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय गृहमंत्री के नशा मुक्त पंजाब बनाने वाले बयान की वीडियो क्लिप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर कर कहा, कि पंजाब के घर-घर में नशा पहुंचाने के लिए आपको तो पंजाब के लोगों से माफ़ी मांगनी चाहिए. भाजपा–अकाली दल के काले दौर को लोग भूले नहीं हैं, जब अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर मंत्रियों के घरों में पनाह लेते थे, पेडलर्स को पुलिस गाड़ियों और हथियारबंद सुरक्षा के साथ पूरे राज्य में घुमा कर नशा घर-घर पहुंचाया जाता था. आज आप किस मुंह से नशा मुक्त पंजाब की बात कर रहे हैं?

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अब हम उस दौर के दोषी मंत्रियों को जेल भेज रहे हैं, उन्हें उनके गुनाहों की सजा मिल रही है. आज पंजाब में आपकी सरकार का इंतजार जनता को नहीं है, बल्कि उन बड़े-बड़े नशा कारोबारियों को है, जिन्हें हमारी सरकार की सख्ती के बाद राज्य छोड़कर भागना पड़ा.

Advertisement

अरविंद केजरीवाल ने अमित शाह से कहा कि अगर आपको नशे की इतनी ही चिंता है तो पहले गुजरात में अपना 'डबल इंजन' क्यों नहीं चलाते? मुंद्रा पोर्ट से 20,000 करोड़ की ड्रग्स पकड़ी गई थी, आपने पोर्ट के मालिक को जेल में क्यों नहीं डाला? उन्होंने कहा कि कैग रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात में चूहे पुलिस कस्टडी से 2300 किलो ड्रग्स खा गए. क्या ये यकीन करने वाली बात है? जाहिर है कि पुलिस कस्टडी से वो चोरी करके बाजार में बेच दी गई और लाखों घर बर्बाद कर दिए गए.

अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को कहा कि पहले गुजरात संभालिए, फिर पंजाब की बात कीजिए. पंजाब में भगवंत मान की सरकार जनता के साथ मिलकर नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ रही है. अकाली-बीजेपी के काले दौर को पंजाब न भूला है, न भूलेगा, न माफ करेगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement