खड़गे-देवगौड़ा की खाली सीटों पर चुनाव कब? 26 राज्यसभा सीटों पर वोटिंग की आ गई तारीख

चुनाव आयोग ने 12 राज्यों की 26 राज्यसभा सीटों पर चुनाव और उपचुनाव के लिए 18 जून मतदान की तारीख घोषित की है.

Advertisement
12 राज्यों की 26 राज्यसभा सीटों पर चुनाव (File Photo: ITG) 12 राज्यों की 26 राज्यसभा सीटों पर चुनाव (File Photo: ITG)

संजय शर्मा / ब्रिजेश दोशी

  • नई दिल्ली,
  • 22 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:06 AM IST

चुनाव आयोग ने राज्यसभा चुनाव के लिए तारीख का ऐलान कर दिया है. राज्यसभा में 12 राज्यों से खाली हो रही 26 सीटों पर चुनाव और उपचुनाव 18 जून को होंगे. महाराष्ट्र में सुनेत्रा अजित पवार और तमिलनाडु में सीवी षण्मुखम की सीट पर उपचुनाव होंगे. वहीं, 10 राज्यों की 24 सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव होने हैं.
कार्यकाल पूरा करने वालों में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, जीडीएस सुप्रीमो एच डी देवेगौड़ा, अरुणाचल प्रदेश से नबाम रेबिया भी शामिल हैं.

Advertisement

राज्यसभा सदस्यों के रिटायरमेंट से खाली होने वाली सीटों में आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और गुजरात से चार-चार, राजस्थान और मध्यप्रदेश से तीन-तीन, झारखंड से दो और अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय और मिजोरम से एक-एक सीट पर नियमित चुनाव होंगे.

इन चुनाव के लिए अधिसूचना एक जून को जारी होगी. नामांकन आठ जून तक होंगे और मतदान 18 जून को सुबह नौ से शाम चार बजे तक होगा. मतगणना उसी शाम शुरू हो जाएगी. देर रात तक नतीजे आ जाएंगे.

गुजरात की सीटों का समीकरण

गुजरात की राज्यसभा की 4 सीटों पर चुनाव होना है. 18 जून को होने वाले चुनाव में सभी सीटें निर्विरोध होने की पूरी संभावना है. अभी 4 में से 1 सीट कांग्रेस के पास है जबकि तीन बीजेपी के खाते में है. आगामी चुनाव में विधानसभा के संख्याबल के हिसाब से सभी चारो सीटें बीजेपी के हिस्से जाएंगी. गुजरात के इतिहास में पहली बार राज्यसभा में गुजरात से कांग्रेस का कोई भी प्रतिनिध नहीं होगा.

Advertisement

शक्ति सिंह गोहिल का कार्यकाल खत्म होने के बाद अब गुजरात से राज्यसभा में कांग्रेस का एक भी सांसद नहीं होगा. बीजेपी के पास अभी 162 विधायक हैं. इसके अलावा, 2 निर्दलीय, कांग्रेस के 12, समाजवादी पार्टी 1, आप से 4 और 1 विधायक AAP से निष्कासित है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement