कोरोना: मुख्यमंत्रियों संग PM मोदी की बैठक से पहले राहुल गांधी का निशाना, वैक्सीन को लेकर पूछे ये सवाल

राहुल गांधी ने कोरोना वैक्सीन को लेकर मोदी सरकार से सवाल पूछे हैं. राहुल ने अपने ट्वीट में वैक्सीन से जुड़े चार सवाल किए हैं. उन्होंने लिखा है कि प्रधानमंत्री मोदी को इन सवालों के जवाब जनता को जरूर देने चाहिए.

Advertisement
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी.

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 नवंबर 2020,
  • अपडेटेड 5:53 PM IST
  • राहुल ने पूछा, कब तक लगेगी सभी भारतीयों को वैक्सीन?
  • बढ़ते कोरोना केस और वैक्सीन को लेकर पीएम मोदी करेंगे चर्चा

राज्यों के मुख्यमंत्रियों संग होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक से पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने एक ट्वीट किया है और कोरोना वैक्सीन को लेकर मोदी सरकार से सवाल पूछे हैं. राहुल ने अपने ट्वीट में वैक्सीन से जुड़े चार सवाल किए हैं.

उन्होंने लिखा है कि प्रधानमंत्री मोदी को इन सवालों के जवाब जनता को जरूर देने चाहिए. ''सभी कोरोना वैक्सीन में से भारत सरकार कौन से वैक्सीन की चुनाव करेगी और क्यों?, किसे कोरोना वैक्सीन पहले दी जाएगी और वैक्सीन वितरण को लेकर क्या रणनीति है?. कोरोना वैक्सीन मुफ्त दिलाने के लिए पीएम केयर फंड का इस्तेमाल किया जाएगा? सभी भारतीयों को कोरोना वैक्सीन कब तक लगाई जाएगी?''

Advertisement

बता दें कि समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होने वाली बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्रियों से राज्यों में कोरोना संकट के ताजा हालात, तैयारियों पर मंथन करेंगे. इस बैठक में कोरोना वैक्सीन के वितरण को लेकर भी मंथन हो सकता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इससे पहले भी वक्त-वक्त पर राज्यों के साथ कोरोना के संकट पर बात करते रहे हैं.

देखें- आजतक LIVE TV

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »