'मुझसे हाथ मिलाते हैं, मगर मोदी से...' विजयन बोले- राहुल डुबोएंगे INDIA ब्लॉक

केरलम के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा है कि उनका राजनीतिक व्यवहार INDIA गठबंधन को मजबूत नहीं कर रहा बल्कि कमजोर कर रहा है. यह बयान राहुल गांधी के एक पॉडकास्ट में दिए गए उस टिप्पणी के बाद आया, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह पिनाराई विजयन को राजनीतिक मतभेदों के कारण गले नहीं लगा सकते.

Advertisement
राहुल गांधी के बयान पर केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन का बड़ा पलटवार. (File Photo) राहुल गांधी के बयान पर केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन का बड़ा पलटवार. (File Photo)

शिबिमोल

  • तिरुवनंतपुरम ,
  • 14 जून 2026,
  • अपडेटेड 1:46 PM IST

विपक्षी दलों के 'INDIA ब्लॉक' के अंदर की लड़ाई खुलकर सामने आई है. केरलम के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर सीधा और बड़ा हमला बोला है. राहुल गांधी के एक पॉडकास्ट वाले बयान पर पलटवार करते हुए विजयन ने कहा, 'मुझसे तो हाथ मिलाते हैं, मगर मोदी से गले मिलते हैं.' विजयन ने साफ आरोप लगाया कि राहुल गांधी का ऐसा रवैया और बातचीत का तरीका विपक्ष के INDIA ब्लॉक को मजबूत नहीं कर रहा, बल्कि इससे बीजेपी को फायदा पहुंच रहा है.

Advertisement

यह पूरा विवाद राहुल गांधी के उस बयान के बाद शुरू हुआ, जिसमें उन्होंने कहा था कि केरलम में चल रही राजनीतिक लड़ाई के कारण वह विजयन को गले नहीं लगा सकते. इस पर तीखा जवाब देते हुए विजयन ने शनिवार को कहा कि आम तौर पर हमारे बीच गले मिलने का चलन नहीं है. जब भी हमारी मुलाकात होती है, हम एक-दूसरे का स्वागत करते हैं या हाथ मिलाते हैं.

इतना ही नहीं विजयन ने आगे कहा कि मैंने राहुल गांधी की एक तस्वीर देखी है जिसमें वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गले लग रहे हैं. मुझे उनके मोदी से गले मिलने पर कोई आपत्ति नहीं है. लेकिन पॉडकास्ट में उन्होंने जिस तरह से अपनी बात रखी, वह उनका अलग ही रूप दिखाता है. इससे पता चलता है कि राहुल गांधी किस तरह बात करते हैं और वह इस विपक्षी गठबंधन को कैसे देखते हैं.

Advertisement

विपक्ष के अंदरूनी मतभेदों को उजागर करते हुए विजयन ने कहा कि सिर्फ हम ही नहीं, बल्कि अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव समेत कई दलों ने INDIA ब्लॉक की बैठकों में कांग्रेस के खिलाफ अपनी बात रखी थी. आज हम सब देख रहे हैं कि डीएमके कहां खड़ी है. गठबंधन में यह जो भी हालात बने हैं, वे कांग्रेस और खासकर राहुल गांधी के अड़ियल रवैये की वजह से ही हुए हैं.

विजयन ने चेतावनी देते हुए कहा कि राहुल गांधी का यह तरीका गठबंधन को कमजोर कर रहा है. यह बात वह पहले भी कई बार कह चुके हैं कि कांग्रेस का ऐसा रवैया आखिरकार बीजेपी की मदद करने जैसा साबित हो रहा है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »