मोदी सरकार के मंत्री जॉर्ज कुरियन ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति ने किया मंजूर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार में अल्पसंख्यक मामलों के राज्यमंत्री जॉर्ज कुरियन ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. राष्ट्रपति ने उनके इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है. राज्यसभा का कार्यकाल उनका खत्म हो गया है और बीजेपी ने उन्हें एक और मौका नहीं दिया.

Advertisement
मोदी कैबिनेट से जॉर्ज कुरियन ने दिया इस्तीफा (Photo-ITG) मोदी कैबिनेट से जॉर्ज कुरियन ने दिया इस्तीफा (Photo-ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 जून 2026,
  • अपडेटेड 11:46 AM IST

मोदी सरकार में केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. उनका राज्यसभा का कार्यकाल खत्म हो गया है, जिसके चलते उन्होंने मंत्रिपरिषद छोड़ दिया है. राष्ट्रपति कार्यालय के मुताबिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कुरियन का इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया है.

बीजेपी ने हाल ही में हुए राज्यसभा चुनावों में जॉर्ज कुरियन को फिर से मौका नहीं दिया. यही वजह है कि उन्होंने केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. 

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से जॉर्ज कुरियन का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है. जॉर्ज कुरियन अल्पसंख्यक मामलों के साथ-साथ मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री का पद भी संभाल रहे थे. 

जॉर्ज कुरियन केरल से आते हैं और केंद्र की मोदी सरकार में अकेले ऐसे मंत्री थे जो ईसाई समुदाय से थे. कुरियन का राज्यसभा का कार्यकाल 21 जून को खत्म हो गया. इसीलिए उन्होंने मंत्री पद छोड़ने का फैसला लिया और कार्यकाल खत्म होने के दूसरे ही दिन मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया.

मोदी सरकार के दो केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन और रवनीत सिंह बिट्टू का राज्यसभा सदस्य के तौर पर कार्यकाल खत्म हो गया है. कुरियन मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद थे तो रवनीत सिंह बिट्टू राजस्थान से राज्यसभा सदस्य थे. बीजेपी ने अपने इन दोनों नेताओं को राज्यसभा का अतरिक्त कार्यकाल नहीं दिया, जिसके चलते जॉर्ज कुरियन ने मंत्री से इस्तीफा दे दिया है जबकि रवनीत बिट्टू अभी बने हुए हैं. 

Advertisement

1960 में केरल के कोट्टायम में जन्मे कुरियन सुप्रीम कोर्ट में वकील हैं. 1980 में पार्टी बनने के बाद से बीजेपी के कार्यकर्ता रहे हैं, और उन्होंने पहले नेशनल कमीशन फॉर माइनॉरिटीज के वाइस-चेयरमैन के तौर पर काम किया और उसके बाद मोदी सरकार में उन्हें मंत्री बनाया गया था. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »