'जीत को हार में बदलना कांग्रेस को आता है', हरियाणा हारे तो हमलावर हुए INDIA ब्लॉक के सहयोगी

शिवसेना ने सामना में लिखा कि हरियाणा की हार से महाराष्ट्र कांग्रेस को भी सीख लेने की जरूरत है. शिवसेना ने कहा कि कांग्रेस ने हरियाणा में आप या अन्य दलों से गठबंधन नहीं किया, जिसके चलते उसे हार का सामना करना पड़ा. जबकि जम्मू-कश्मीर में गठबंधन का फायदा दिखा.

Advertisement
हरियाणा की हार के बाद कांग्रेस पर हमलावर हुआ इंडिया ब्लॉक. (फाइल फोटो) हरियाणा की हार के बाद कांग्रेस पर हमलावर हुआ इंडिया ब्लॉक. (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 अक्टूबर 2024,
  • अपडेटेड 2:21 PM IST

हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद इंडिया गठबंधन में कांग्रेस को लेकर विरोध के स्वर उठने लगे हैं. गठबंधन के कई दलों ने कांग्रेस की रणनीतियों पर सवाल खड़े किए हैं. शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में भी कांग्रेस पर निशाना साधा है. सामना के संपादकीय में शिवसेना ने कांग्रेस को नसीहत देते हुए कहा कि महाराष्ट्र कांग्रेस को हरियाणा के नतीजों से सीख लेने की जरूरत है. शिवसेना ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस को पता है कि जीत को हार में कैसे बदलना है.

Advertisement

सामना के जरिए शिवसेना ने साधा निशाना

शिवसेना ने सामना में लिखा कि हरियाणा की हार से महाराष्ट्र कांग्रेस को भी सीख लेने की जरूरत है. शिवसेना ने कहा कि कांग्रेस ने हरियाणा में आप या अन्य दलों से गठबंधन नहीं किया, जिसके चलते उसे हार का सामना करना पड़ा. जबकि जम्मू-कश्मीर में गठबंधन का फायदा दिखा. शिवसेना ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस को पता है कि जीत को हार में कैसे बदलना है. शिवसेना ने कहा कि हरियाणा की हार कांग्रेस के ओवर कॉन्फिडेंस और राज्य नेतृत्व के अहंकार का नतीजा है. हुड्डा ने नॉन जाट वोटर्स को साथ नहीं लिया, जिसका खामियाजा भुगतना पड़ा.

सीपीआई ने भी साधा निशाना

सीपीआई नेता डी राजा ने कहा, 'इंडिया गठबंधन ने एकसाथ चुनाव नहीं लड़ा, जिसका बीजेपी को फायदा हुआ. इंडिया गठबंधन दलों को सोचने की जरूरत है कि ऐसा क्यों हुआ. अगर साथ रहते तो बीजेपी की सरकार नहीं बनती. कांग्रेस को गंभीरता से विचार की जरूरत है.'

Advertisement

यह भी पढ़ें: नूंह दंगों में गिरफ्तार हुए मामन खान ने दर्ज की हरियाणा की सबसे बड़ी जीत, BJP के देवेंद्र अत्री सिर्फ 32 वोटों से जीते

मनीष सिसोदिया ने भी साधा निशाना

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने भी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि हरियाणा के लोग बीजेपी को हराना चाह रहे थे. लेकिन कांग्रेस में कमी रह गई. कांग्रेस की रणनीति में कमी रही. एकजुटता की कमी रही. कांग्रेस को आत्ममंथन करने की जरूरत है.

सुप्रिया सुले ने क्या कहा

महाविकास अघाड़ी दल का हिस्सा और एनसीपी की सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि ऐसा लग रहा था कि कांग्रेस का परफार्मेंस अच्छा होगा लेकिन वैसा नहीं हुआ तो अब कांग्रेस से बात करेंगे. उनसे जानने की कोशिश करेंगे कि आखिर क्या गलतियां हुई ताकि फिर से वो गलतियां नहीं करें. बता दें कि इससे पहले शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी और अरविंद केजरीवाल ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा था.

किरण चौधरी ने क्या कहा

बीजेपी सांसद किरण चौधरी ने कहा, 'हरियाणा में तो कांग्रेस सिर्फ बापू-बेटा पार्टी बन गई थी . सिर्फ बाप बेटे दिख रहे थे और कोई नहीं . इसलिए हरियाणा में जनता ने हराया इनको . कुमारी शैलजा के बारे में कैसी बातें इन्होंने की थी .शर्म आती है उनकी भाषाओं से जो उन्होंने महिलाओं के खिलाफ की थी .'

Advertisement

बता दें कि हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों में से 48 पर बीजेपी ने अपना कब्जा जमाया और तीसरी बार सत्ता बचाई. जबकि कांग्रेस को 37 सीटें ही मिलीं. राज्य में बहुमत का आंकड़ा 46 था. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »