कांग्रेस ने सुनील जाखड़ और केवी थॉमस को सभी पदों से हटाया, सोनिया गांधी ने लिया फैसला

कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने यह फैसला अनुशंसा की है कि ‘अनुशासनहीनता’ के लिए लिया है.

Advertisement
सुनील जाखड़ और केवी थॉमस (File Pic) सुनील जाखड़ और केवी थॉमस (File Pic)

सुप्रिया भारद्वाज

  • नई दिल्ली,
  • 26 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 8:08 PM IST

5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद आपसी मतभेदों से जूझ रही कांग्रेस ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ (Sunil Jhakhad) और केवी थॉमस (KV Thomas ) को सभी पदों से हटा दिया है. अनुशासन समिति द्वारा केवी थॉमस, सुनील झाखड़ के बारे में सिफारिशें भेजे जाने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने यह फैसला लिया है.

Advertisement

अनुशासन समिति की रिपोर्ट के बाद सोनिया गांधी ने केवी थॉमस को राज्य राजनीतिक मामलों की समिति और केपीसीसी की कार्यकारी समिति से हटाया गया है.

जाखड़ ने चरणजीत सिंह को बताया था बोझ

बता दें कि पंजाब के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम चेहरा घोषित किए जाने वाले फैसले की निंदा की थी. जाखड़ ने कहा था कि कांग्रेस की एक नेता ने चरणजीत सिंह चन्नी को पार्टी के लिए संपत्ति बताया था. उन्होंने ट्वीट किया था, 'संपत्ति, आप क्या मजाक कर रहे हैं. वो तो गनीमत है कि चन्नी को राष्ट्रीय खजाना घोषित नहीं किया गया.' 

केवी थॉमस को कांग्रेस ने जारी किया था नोटिस

इस मामले में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने 11 अप्रैल को वरिष्ठ नेता और कांग्रेस कमेटी के सदस्य केवी थॉमस को कारण बताओ नोटिस जारी किया था. उन्हें यह नोटिस पार्टी के निर्देश के बावजूद, केवी थॉमस ने कन्नूर में आयोजित सीपीएम पार्टी के कार्यक्रम में हिस्सा लेने और और पार्टी लाइन के खिलाफ लगातार बयानबाजी करने को लेकर दिया गया था. इस कार्यक्रम में कई नेता मौजूद थे.

Advertisement

एक तरफ कांग्रेस ने दो नेताओं को सभी पदों से हदा दिया है तो दूसरी तरफ हिमाचल प्रदेश के लिए कुछ बड़े फैसले भी लिए हैं. कांग्रेस ने प्रतिभा वीरभद्र सिंह को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है. मुकेश अग्निहोत्री और सुखविंदर सिंह सुक्खू को क्रमशः सीएलपी नेता और अभियान समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »