बढ़ती महंगाई के खिलाफ देश भर में Congress का हल्ला बोल

Congress Protest: पिछले नौ दिनों में कुल 5.60 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है. पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गुरुवार को भी 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है.

Advertisement
राहुल गांधी (File Pic) राहुल गांधी (File Pic)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 31 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 7:27 PM IST
  • 9 दिनों में कुल 5.60 रुपये बढ़ी तेल की कीमत
  • देश में सीएनजी और पीएनजी के दाम भी बढ़े हैं

पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस आज गुरुवार को देशभर में प्रदर्शन हुआ. कांग्रेस के सभी सांसद (Congress Protest) सुबह 9 बजे विजय चौक पर महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करने पहुंचे. 

महंगाई के मुद्दे को लेकर आज गुजरात कांग्रेस इकाई की तरफ से राज्य के सभी जिले में विरोध प्रदर्शन किया गया. साथ ही में अहमदाबाद में कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय के बाहर भी गुजरात कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने महंगाई को लेकर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान पुलिस कांग्रेस के दफ्तर के बाहर पहुंची और विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की.  

जिसके चलते कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता कांग्रेस के कार्यालय में चली गई. लेकिन प्रदर्शनकारी महिला कार्यकर्ताओं को पकड़ने के लिए पुलिस भी कांग्रेस कार्यालय के अंदर घुस गई. जिसको लेकर गुजरात कांग्रेस के प्रमुख जगदीश ठाकोर और राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रोटेस्ट कर रही महिला कार्यकर्ताओं को पकड़ने के लिए हमारे कार्यालय में घुस गए और महिला कार्यकर्ताओं के साथ छेड़खानी भी की गई. उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस महंगाई का पुतला भी ले गई. 

Advertisement

कुछ दिनों पहले ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पेट्रोल डीजल की बढ़ती हुई कीमतों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था. राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा, 'प्रधानमंत्री की Daily To-Do List. 1. पेट्रोल-डीजल-गैस का रेट कितना बढ़ाऊं, 2. लोगों की ‘खर्चे पे चर्चा’ कैसे रुकवाऊं, 3. युवा को रोजगार के खोखले सपने कैसे दिखाऊं, 4. आज किस सरकारी कंपनी को बेचूं और 5. किसानों को और लाचार कैसे करूं.' 

बता दें कि पिछले 9 दिनों में कुल 5.60 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है. देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये के पार हो गई है. दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल के लिए  100.21 रुपये डीजल के लिए 92.27 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं. पेट्रोल-डीज़ल की कीमतें रिकॉर्ड 137 दिन तक स्थिर रहने के बाद 22 मार्च को बढ़ाई गई थीं. तब से आठवीं बार कीमतों में इजाफा किया गया है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें - पेट्रोल-डीजल पर आज भी कोई राहत नहीं, 84 पैसे तक बढ़ गए दाम, जानिए तेल की लेटेस्ट कीमतें

सीएनजी की कीमतों में तेजी

वहीं पिछले छह महीने में देश में सीएनजी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है. दिल्ली में इंद्रप्रस्थ गैस ने कीमतों में 33% की बढ़ोतरी की है, जबकि मुंबई में, महानगर गैस ने कीमतों में 27% की बढ़ोतरी की है. अकेले मार्च में अहमदाबाद में कीमतों में 9.6 रुपये प्रति किलोग्राम और दिल्ली में 7 रुपये की वृद्धि दर्ज की गई है.

पीएनजी के दामों में भी हुआ इजाफा

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने घरेलू पाइप्ड नैचुरल गैस (PNG) के दाम में इजाफा कर दिया है. दिल्ली-एनसीआर में पीएनजी के दाम 1 रुपये पर स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर बढ़ा दिए गए हैं जिसके बाद यहां पीएनजी 36.61 रुपये प्रति यूनिट पर मिलेगी. नए दाम 24 मार्च 2022 से लागू हो चुके हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »