बीजेपी का लक्ष्य केवल सत्ता हासिल करना नहीं, देश को बड़ा बनाना है: पीएम मोदी

मोदी ने कहा कि बीजेपी संगठन को भी उसी हिसाब से अपनी गुणवत्ता में विकास करना चाहिए. 'सबका साथ, सबका विकास' को बीजेपी का मूलमंत्र बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इस मूलमंत्र को लेकर ही बीजेपी देश में सकारात्मक कार्य कर रही है. 

Advertisement
बीजेपी कार्यकर्ताओं को पीएम मोदी ने किया संबोधित (फाइल फोटो) बीजेपी कार्यकर्ताओं को पीएम मोदी ने किया संबोधित (फाइल फोटो)

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 21 फरवरी 2021,
  • अपडेटेड 9:14 PM IST
  • बीजेपी का लक्ष्य केवल सत्ता हासिल करना नहीं
  • देश के लिए बड़ा काम करना है लक्ष्य
  • बीजेपी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में बोले पीएम

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि बीजेपी का लक्ष्य केवल सत्ता हासिल करना नहीं है. बल्कि देश के लिए बड़ा काम करना और देश को बड़ा बनाना है. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को इसे ध्यान में रखते हुए अपने संगठन का विस्तार करना चाहिए. दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में बीजेपी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने ये बातें कहीं. 

Advertisement

बीजेपी महासचिव भूपेन्द्र यादव के संवाददाता सम्मेलन में दिए बयान के मुताबिक प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा, 'बीजेपी का जो मिशन है, बीजेपी का जो संगठन है, यह केवल सत्ता प्राप्त करने के लिए नहीं है. बल्कि उसके लिए प्राथमिकता देश के लिए बड़ा कार्य करना है और देश को बड़ा बनाना है.' 

मोदी ने कहा कि बीजेपी संगठन को भी उसी हिसाब से अपनी गुणवत्ता में विकास करना चाहिए. 'सबका साथ, सबका विकास' को बीजेपी का मूलमंत्र बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इस मूलमंत्र को लेकर ही बीजेपी देश में सकारात्मक कार्य कर रही है. 

उन्होंने कहा, 'चाहे जीएसटी सुधार का विषय हो, कृषि सुधार के विषय हो या फ्रेट कॉरिडोर के निर्माण का विषय हो. देश में लगातार सुधार का कार्य करते हुए भारत को आगे ले जाने का काम बीजेपी की सरकार ने किया है.' 

Advertisement

यादव ने बताया कि अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि आज देश के विकास के लिए एक सकारात्मक माहौल है इसलिए देश के विकास में सब को आगे बढ़कर काम करना है. प्रधानमंत्री मोदी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे 'देश पहले' के आदर्श वाक्य के साथ पार्टी को मजबूत करें, उसका विस्तार करें. 

पीएम के भाषण से पार्टी में नई ऊर्जा का हुआ संचार

बीजेपी महासचिव ने बताया कि प्रधानमंत्री के भाषण से सभी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ. कोविड से निपटने के कारगर उपाय, आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए पैकेज, बैंकों का विलय, किसानों के उत्पादन, भंडारण और नए बाजार के लिए काम करने का काम, हमारी पार्टी ने राजनीतिक प्रस्ताव पास कर केंद्र सरकार और मोदी जी के प्रति आभार व्यक्त किया है.

आनेवाले 5 राज्यों का चुनाव 

पश्चिम बंगाल में बीजेपी को विजय मिलेगी. हम बहुमत की सरकार बनाएंगे. असम में भी एनडीए को सरकार बनाने का मौका मिलेगा. पुडुचेरी में भी हम अल्टरनेटिव के तौर पर उभरेंगे. तमिलनाडु और केरल में भी बीजेपी अपना जनाधार बढ़ाने जा रही है. हिमाचल में विस्तारक योजना, कर्नाटक में पार्टी को मंडल स्तर तक ले जाना तय किया गया है.

बैठक में देश की वर्तमान परिस्थितियों के मद्देनजर एक राजनीतिक प्रस्ताव भी पारित हुआ जिसमें कृषि क्षेत्र में किए गए सुधारों और कोविड-19 के प्रबंधन में प्रभावी नेतृत्व देने के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया गया. इस बैठक में बीजेपी के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेशों के अध्यक्ष, राज्यों के प्रभारी व सह-प्रभारी तथा राज्यों के संगठन मंत्री भी शामिल हुए.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »