मंत्रिमंडल विस्तार में हो रही देरी के लिए नीतीश कुमार ने बीजेपी को ठहराया जिम्मेदार

बता दें कि इस वक्त बिहार सरकार में ऐसे कई मंत्री हैं जिनके पास 5 से 6 विभाग की जिम्मेदारी है, जिसकी वजह से लगातार सवाल उठ रहे हैं कि आखिर क्यों नीतीश कुमार अपने मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं कर रहे हैं ?

Advertisement
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार.(फाइल फोटो) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार.(फाइल फोटो)

रोहित कुमार सिंह

  • पटना,
  • 08 जनवरी 2021,
  • अपडेटेड 10:38 PM IST
  • ऐसे कई मंत्री हैं जिनके पास 5-6 विभाग की जिम्मेदारी
  • नीतीश ने इशारों-इशारों में बीजेपी को ठहराया जिम्मेदार

मंत्रिमंडल विस्तार में हो रही देरी को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर से इसके लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया है. नीतीश कुमार ने कहा है कि गुरुवार को बिहार बीजेपी के प्रभारी भूपेंद्र यादव और प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के साथ उनकी मुलाकात हुई मगर इस दौरान मंत्रिमंडल विस्तार या फिर किसी प्रकार की कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई.

Advertisement

नीतीश ने मीडिया में चल रही खबरों को भी गलत बताया जहां पर इस बात का दावा किया गया था कि भूपेंद्र यादव और संजय जायसवाल ने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर नीतीश कुमार से मुलाकात की है. मंत्रिमंडल विस्तार में हो रही देरी के लिए नीतीश कुमार ने सीधे तौर पर बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया.

नीतीश कुमार ने कहा, “नेताओं के साथ केवल गपशप हुई. किसी भी प्रकार की कोई राजनीतिक बात नहीं हुई. मंत्रिमंडल विस्तार में इतनी देर पहले कभी नहीं होती थी. हम तो शुरुआत में ही मंत्रिमंडल विस्तार कर देते थे. मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर जब तक उन लोगों (बीजेपी) की राय नहीं आ जाएगी. जब उन लोगों की रिपोर्ट आ जाएगी तब हो जाएगा विस्तार, फिलहाल मंत्रिमंडल में कुल मिलाकर 14 लोग हैं",

बता दें कि इस वक्त बिहार सरकार में ऐसे कई मंत्री हैं जिनके पास 5 से 6 विभाग की जिम्मेदारी है जिसकी वजह से लगातार सवाल उठ रहे हैं कि आखिर क्यों नीतीश कुमार अपने मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं कर रहे हैं ?

Advertisement

इससे पहले भी नीतीश कुमार से जब मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सवाल पूछा गया था तो उन्होंने इसके लिए हो रही देरी के लिए बीजेपी को ही जिम्मेदार ठहराया था और कहा था कि जब तक बीजेपी की तरफ से मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर पहल नहीं होती है तब तक मंत्रिमंडल का विस्तार संभव नहीं है.

देखें-आजतक LIVE TV

ऐसे में इस बात के भी कयास लगाए जा रहे हैं कि 14 जनवरी के बाद नीतीश कुमार अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं लेकिन शुक्रवार के उनके बयान से एक बार फिर से सवाल खड़े हो रहे हैं कि क्या 14 जनवरी के बाद भी मंत्रिमंडल का विस्तार संभव हो पाएगा ?

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »