8 साल की बच्ची के गले में फंसी च्युइंग गम, घुटने लगा दम, सीसीटीवी Video वायरल

वायरल सीसीटीवी फुटेज में मासूम बच्ची को साइकिल चलाते और च्युइंग गम चबाते देखा गया. इसके बाद बेचैनी होने पर वह सड़क पार कर युवकों के पास पहुंची. युवकों ने फौरन हालात को भांपकर बच्ची की पीठ पर दबाव डाला, जिससे च्युइंग गम बाहर निकल आई.

Advertisement
बच्ची की पीठ पर दबाव डालने पर निकल आई च्युइंग गम.(Photo:Screengrab) बच्ची की पीठ पर दबाव डालने पर निकल आई च्युइंग गम.(Photo:Screengrab)

शिबिमोल

  • कन्नूर (केरल),
  • 19 सितंबर 2025,
  • अपडेटेड 9:31 PM IST

केरल के कन्नूर में एक बच्ची की जान कुछ युवकों की सतर्कता से बच गई. बच्ची साइकिल चलाते हुए च्युइंग गम चबा रही थी, तभी गम गले में फंस गया और उसका दम घुटने लगा. घबराई बच्ची सड़क के पास सब्जी खरीद रहे युवकों के पास पहुंची. एक युवक ने तुरंत स्थिति समझकर बच्ची की पीठ पर दबाव डाला, जिससे च्युइंग गम बाहर निकल गया और बच्ची की सांसें सामान्य हो गईं. 

Advertisement

वायरल हो रहे सीसीटीवी वीडियो में दिख रहा है कि साइकिल चला रही बच्ची ने च्युइंग गम मुंह में डाला हुआ था. इसके बाद बेचैनी महसूस होने पर बच्ची सड़क के दूसरी तरफ खड़े युवकों के पास मदद के लिए पहुंचती है. मामले को तुरंत समझते हुए युवक अपनी सूझबूझ से मासूम की च्युइंग गम बाहर निकलवा देते हैं. 

स्थानीय लोग अब मुसीबत में फंसी बच्ची की सूझबूझ की तारीफ कर रहे हैं, जिसने आस-पास के लोगों से मदद मांगी और उस युवक की भी जिसने इस मामले को संभाला.  देखें VIDEO:- 

केरल के शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी ने फेसबुक पर इन युवकों की तारीफ करते हुए लिखा, "कन्नूर के पल्लिक्करा में युवाओं ने च्युइंग गम से दम घुट रही बच्ची की जान बचाई, सभी का आभार."

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »