Weather Update: यूपी में बूंदाबांदी तो केरल में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए अपने शहर का मौसम

Weather Today: देश के लगभग सभी राज्य में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं. कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश हो रही है. मौसम विभाग (IMD) ने केरल के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं, उत्तर प्रदेश में भी अगले कुछ दिनों तक बारिश का पूर्वानुमान है. आइए जानते हैं आज कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम.

Advertisement
Rainfall Alert (Representational Image) Rainfall Alert (Representational Image)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 अगस्त 2022,
  • अपडेटेड 7:20 AM IST
  • दिल्ली में 5 अगस्त तक हल्की बारिश का पूर्वानुमान
  • केरल के कई इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी

IMD Rainfall Alert, Weather Update Today August 02: देश की राजधानी दिल्ली के तापमान में इन दिनों मामूली गिरावट आई है. बारिश की गतिविधियों के चलते मौसम में बदलाव हुआ है. मौसम विभाग की मानें तो आज, 2 अगस्त को भी दिल्ली में हल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. दिल्ली में बादलों की आवाजाही के बीच हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. 

वहीं, अगर तापमान की बात करें तो राजधानी में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहने का अनुमान है. मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में 5 अगस्त तक हल्की बारिश का पूर्वानुमान है. लेकिन 6 अगस्त को दिल्ली में गरज के साथ तेज बारिश हो सकती है. 

Advertisement

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज यानी 2 अगस्त को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री रह सकता है. लखनऊ में आज गरज के साथ एक या दो बार बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. गाजियाबाद में आज  न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहेगा. गाजियाबाद में बादल छाए रहने के साथ ही बारिश की गतिविधियां भी देखने को मिल सकती हैं. 

जानिए प्रमुख शहरों का तापमान

शहर न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान
दिल्ली 25.0 33.0
श्रीनगर 18.0 32.0
अहमदाबाद 26.0 31.0
भोपाल 24.0 32.0
चंडीगढ़ 26.0 34.0
देहरादून 22.0 30.0
जयपुर 25.0 31.0
शिमला 17.0 27.0
मुंबई 25.0 31.0
लखनऊ 26.0 35.0
गाजियाबाद 25.0 33.0
जम्मू 24.0 33.0
लेह 11.0 21.0
पटना 26.0 32.0

मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, तेलंगाना में 3 से 5 अगस्त के बीच गरज के साथ तेज बारिश की संभावना है. वहीं, 2 से 4 अगस्त के बीच रायलसीमा और लक्षद्वीप में तेज बारिश हो सकती है. 

Advertisement
Delhi Weather Today

जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले 4 अगस्त तक के लिए केरल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. IMD ने कई जिलों के लिए चेतावनी भी जारी की है. इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, केरल के 14 में से 10 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अन्य चार के लिए कोई भी अलर्ट जारी नहीं हुआ है. राज्य के तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पठानमथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, एर्नाकुलम और इडुक्की जिलों में एक अगस्त के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement