Weather Today: उत्तर भारत को लू से मिलेगा छुटकारा, यूपी-दिल्ली समेत इन राज्यों में बारिश के आसार, जानें आज का मौसम

Weather Forecast Today: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज (मंगलवार) न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. IMD की मानें तो दिल्ली में आज बारिश होने की उम्मीद है.

Advertisement
Weather Update Today: मौसम की जानकारी Weather Update Today: मौसम की जानकारी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 जून 2022,
  • अपडेटेड 6:52 AM IST
  • दिल्ली में आज 43 डिग्री तक जाएगा पारा
  • गुजरात में आंधी-तूफान के आसार

Weather Update: उत्तर भारत के कई राज्यों में चल रही हीटवेव से अब राहत मिलने वाली है. मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर भारत के कुछ राज्यों में बारिश की संभावना जताई है, जहां पर पिछले कुछ दिनों से लू चल रही थी. ऐसे में लोगों को लू से निजात और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है. IMD के मुताबिक, आज यूपी, राजस्थान समेत कुछ राज्यों के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है. वहीं, दिल्ली में भी बारिश होने की संभावना है.

Advertisement

मौसम विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा. मौसम विभाग की मानें तो राजधानी में आज बारिश होने की उम्मीद है. गुजरात में भी आज बारिश के साथ आंधी-तूफान के आने की संभावना जताई जा रही है. 

अहमदाबाद में आज का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहेगा. मध्य प्रदेश की बात करें तो यहां भी आज बारिश होने की उम्मीद है. राजधानी भोपाल में आज का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहेगा. चंडीगढ़ में आज का न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहेगा. 

जानिए प्रमुख शहरों का तापमान

शहर न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान
दिल्ली  32.0  43.0
श्रीनगर  15.0  30.0
अहमदाबाद  27.0  38.0
भोपाल  26.0  38.0
चंडीगढ़  31.0  43.0
देहरादून  25.0  41.0
जयपुर 28.0  41.0
शिमला  22.0  31.0
मुंबई  26.0  35.0
लखनऊ 31.0  43.0
गाजियाबाद  30.0 41.0
जम्मू  27.0  42.0
लेह   9.0  23.0
पटना  27.0  41.0

अपने शहर का न्यूनतम और अधिकतम तापमान जानने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisement

उत्तराखंड की बात करें तो यहां देहरादून में आज का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है. इसके अलावा, राजस्थान के जयपुर में आज का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहेगा. जयपुर में बारिश और आंधी तूफान के आसार हैं. 

यूपी के लखनऊ का न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहेगा. इसके अलावा, बिहार की राजधानी पटना में आज बादल छाए रहेंगे. यहां का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है. 

Delhi Weather Update

हिमाचल प्रदेश के शिमला में आज का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहेगा. आसमान में यहां भी बादल छाए रहेंगे. शिमला में कल से कई दिनों तक तेज बारिश के आसार हैं. वहीं, श्रीनगर की बात करें तो यहां आज का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. 

इन राज्यों में आज बारिश के आसार
कई राज्यों में मॉनसून ने दस्तक दे दी है तो कई राज्य के लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं. आज कई राज्यों में बारिश के आसार जताए गए हैं. skymetweather के अनुसार, आज मध्य प्रदेश, कोंकण, मध्य महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक में हल्की बारिश हो सकती है. इसके अलावा, अंडमान और निकोबार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, यूपी, राजस्थान, झारखंड के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है. 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement