ड्राइवर को आया नींद का झोंका तो दुकान में जा घुसी कार, हवा में उछलकर दूर जा गिरी महिला, Video

तमिलनाडु के वेल्लोर (Vellore) में एक युवक को नींद का झोंका आया तो कार एक दुकान में जा घुसी. इस दौरान दुकान में मौजूद एक महिला को टक्कर लगने से उछलकर दूर जा गिरी. महिला को गंभीर चोट आई है. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Advertisement
दुकान में कार घुसने से मची अफरा-तफरी. दुकान में कार घुसने से मची अफरा-तफरी.

प्रमोद माधव

  • वेल्लोर,
  • 15 फरवरी 2024,
  • अपडेटेड 12:34 PM IST

तमिलनाडु के वेल्लोर (Vellore) में अनियंत्रित कार दुकान में घुस गई. इस घटना का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही कार दुकान में घुसी तो वहां काम कर रही महिला को जोरदार टक्कर लगी और वह उछलकर दूर जा गिरी. महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है.

Advertisement

जानकारी के अनुसार, ये घटना पेन्नाथुर के पलानी रोड के पास की है. यहां सड़क के किनारे एक भोजनालय पर कुछ लोग खाना खा रहे थे. उसी दौरान एक कार अनियंत्रित होकर दुकान में घुस गई. कार जैसे ही दुकान में घुसी तो हड़कंप मच गया. कार की चपेट में आने से सायशा नाम की महिला घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.

यहां देखें वीडियो

यह भी पढ़ें: Supercar का वीडियो बनाने के चक्कर में स्कूटी सवार का एक्सीडेंट, देखें VIDEO

वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने जब कार चालक से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसका नाम कार्तिक है. वह सिथेरी से लौट रहा था. पुलिस की प्रारंभिक जांच से पता चला है कि कार्तिक पिछले दो दिन से सोया नहीं था.

Advertisement

दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हुई घटना

कार सवार युवक जब पेन्नाथुर से आ रहा था तो रास्ते में अचानक उसे नींद का झोंका आ गया. इससे उसने कार से नियंत्रण खो दिया और कार स्पीड ब्रेकर पर चढ़ गई. इसके बाद अनियंत्रित कार भोजनालय में जा घुसी. ये पूरी घटना दुकान के पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है. इस घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज बरामद कर लिया है. ये फुटेज सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »