उदयनिधि स्टालिन की गिरफ्तारी पर हाई वोल्टेज ड्रामा, थाने के बाहर जुटे DMK समर्थक

कावेरी अधिकारों के विरोध प्रदर्शन के दौरान अभिनेत्री तृषा को लेकर की गई विवादित टिप्पणी पर विवाद बढ़ने के बाद डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के दौरान उन्होंने खुद का बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं कहा है.

Advertisement
उदयनिधि की गिरफ्तारी पर तमिलनाडु में हाई वोल्टेज ड्रामा. (photo: AI Modify) उदयनिधि की गिरफ्तारी पर तमिलनाडु में हाई वोल्टेज ड्रामा. (photo: AI Modify)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 7:37 PM IST

तामिलनाडु के तंजावुर में कावेरी जल अधिकारों के विरोध प्रदर्शन के दौरान अभिनेत्री तृषा पर विवादित टिप्पणी करने के मामले में विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन को गिरफ्तार कर लिया गया है. सोमवार को भाषण के दौरान समर्थकों द्वारा तृषा के नारे लगाने पर की गई टिप्पणी का वीडियो वायरल हुआ था. इसके बाद टीवीके (TVK) ने तंजावुर में पुलिस शिकायत और राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) में शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद पुलिस ने डीएमके नेता को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि, हाईकोर्ट ने पुलिस को पूछताछ के बाद उन्हें आज ही रिहा करने का आदेश दिया है.

Advertisement

गिरफ्तारी के बाद पुलिस उन्हें तंजावुर दक्षिण पुलिस स्टेशन ले जा रही थी, लेकिन थाने के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ जमा होने के बाद पुलिस उदयनिधि को लगभग 21 किलोमीटर दूर सेंगिपट्टी पुलिस स्टेशन ले गई. इस दौरान पुलिस स्टेशन पहुंचने पर उदयनिधि ने वाहन से बाहर निकलने से इनकार कर दिया. उन्होंने तर्क दिया कि सेंगीपट्टी वह पुलिस स्टेशन नहीं है, जिसका उल्लेख अदालत के समक्ष किया गया था.

'कुछ देर में रिहा होंगे उदयनिधि'

हालांकि, बाद में वह पुलिस के साथ वैन से बाहर आ गए और पुलिस की टीम उनसे पूछताछ कर रही है. सूत्रों का कहना है कि कुछ देर में उदयनिधि से पूछताछ पूरी हो सकती है और जल्द ही उन्हें रिहा कर दिया जाएगा. इसी दौरान बड़ी संख्या में थाने के बाहर एकत्र हुए डीएमके कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन और धक्का-मुक्की के दौरान कुछ समर्थक घायल हो गए. वहीं, पुलिस ने थाने के बाहर पहुंचे डीएमके समर्थकों को देखते हुए पूरे इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: जुबान बिगड़ी हुई थी उदयनिधि की, पहली बार मिला सवा शेर... CM विजय ने घर से उठवा लिया

डीएमके सांसद ने किया विरोध

इसी बीच डीएमके सांसद तिरुचि शिवा ने पुलिस कार्रवाई की कड़ी निंदा की है. उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में आलोचना बर्दाश्त नहीं की जाती. आलोचना के प्रति असहिष्णुता है. जब एम.के. स्टालिन मुख्यमंत्री थे, तब उनकी अत्यधिक आलोचना हुई, लेकिन हमने इसे बर्दाश्त किया. 

वहीं, बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने पुलिस कार्रवाई का समर्थन करते हुए कहा कि सार्वजनिक रैलियों में इस तरह के अश्लील मजाक स्वीकार्य नहीं हैं.

क्या है मामला

उदयनिधि स्टालिन कावेरी जल विवाद को लेकर हो रहे प्रोटेस्ट के दौरान भीड़ को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री विजय पर निशाना साधा और तमिलनाडु के लिए कावेरी के पानी के उचित प्रबंध को लेकर सरकार की जमकर आलोचना की.

इसी दौरान भीड़ ने तृषा, तृषा के नारे लगाने शुरू कर दिए. कहा जा रहा है कि इसी दौरान स्टालिन ने भीड़ से पूछा कि वह तृषा के नारे क्यों लगा रहे हैं और इस दौरान द्विअर्थी बयान दिया और अभद्र इशारा किया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »