सगाई समारोह से चोरी हुए कपल के जेवरात, 20 दिन बाद चोर ने कूरियर से लौटाया

आंध्र प्रदेश के तिरुपति में एक सगाई समारोह से एक कपल की ज्वेलरी चोरी हो गई थी. वहीं अब चोरी के 20 दिन बाद ज्वेलरी को कूरियर के जरिए लौटा दी गई है. हालांकि पुलिस ने चोरी करने वाली की तलाश अब फिंगर प्रिंट लेने के बाद शुरू कर दी है.

Advertisement
चोरी के आभूषण चोर ने कूरियर से लौटाया. (Photo: Representational ) चोरी के आभूषण चोर ने कूरियर से लौटाया. (Photo: Representational )

aajtak.in

  • तिरुपति,
  • 16 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:11 PM IST

आंध्र प्रदेश के तिरुपति से एक अजीब मामला सामने आया है. यहां एक सगाई समारोह के दौरान चोरी हुई सोने की ज्वेलरी बाद में कूरियर के ज़रिए लौटा दी गई. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.

पुलिस ने बताया कि ज्वेलरी लगभग 20 दिन पहले चोरी हुई थी, जब तिरुपति के एक जोड़े ने यहां नायडुपेटा में एक निजी हॉल में आयोजित सगाई समारोह में शिरकत की थी. नायडुपेटा के DSP जी. चांटीबाबू ने बताया कि सगाई समारोह के दौरान जिस ज्वेलरी के चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज की गई थी, उसे बाद में कूरियर के ज़रिए वापस भेज दिया गया और जोड़े के घर के दरवाज़े पर रख दिया गया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: दिल्ली मेट्रो की नई लाइन पर 500 मीटर केबल चोरी, कुछ दिन पहले ही PM मोदी ने किया था उद्घाटन

फिंगर प्रिंट लेकर पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस के अनुसार परिवार ने अपने घर के प्रवेश द्वार पर ज्वेलरी मिलने के बाद अधिकारियों को इसकी सूचना दी. पुलिस ने ज्वेलरी से उंगलियों के निशान (फिंगरप्रिंट्स) जमा किए और चोरी में शामिल व्यक्ति की पहचान करने के लिए जांच शुरू कर दी है.

अधिकारियों को शक है कि परिवार का कोई परिचित ही ज्वेलरी चुराकर ले गया होगा. हालांकि बाद में उसे लौटा दिया होगा. इस बीच पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने दावा किया जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं यह मामला अब चर्चाओं में है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement