पहले बारिश में दी लिफ्ट, फिर कार में किया यौन शोषण... TVK नेता की शर्मनाक करतूत

तमिलनाडु के कन्याकुमारी में टीवीके नेता क्रिस्टफर पर एक कॉलेज छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है. आरोप है कि बारिश के दौरान छात्रा को लिफ्ट देने का बहाना करके उन्होंने ये हरकत की. इस मामले के सामने आने के विपक्ष का टीवीके पर गुस्सा फूट पड़ा है. वहीं, पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
TVK नेता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. (Photo- ITGD) TVK नेता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. (Photo- ITGD)

अपूर्वा जयचंद्रन

  • चेन्नई,
  • 23 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 5:34 PM IST

तमिलनाडु के कन्याकुमारी जिले में एक टीवीके नेता के एक छात्रा का यौन उत्पीड़न करने का मामला सामने आया है. आरोप है कि बारिश के दौरान कॉलेज की दो छात्राओं को लिफ्ट देने के बहाने कार में बैठाकर आरोपी नेता ने एक छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न किया.

आरोपी की पहचान टीवीके के केंद्रीय जिला कार्यकारी समिति के सदस्य क्रिस्टफर के रूप में हुई है, जो थुकलैया मरुंधुकट्टाई इलाके का रहने वाला है. इस घटना के बाद राज्य के विपक्षी दलों ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है.

Advertisement

दरअसल कन्याकुमारी के कुलसेकरम इलाके की रहने वाली एक कॉलेज छात्रा नागरकोइल के एक प्राइवेट कॉलेज में MA (सेकेंड ईयर) की पढ़ाई कर रही है. उसी कॉलेज में पास के इलाके की रहने वाली एक और युवती भी पढ़ती है, जो टीवीके की महिला पदाधिकारी है. दोनों आपस में अच्छी दोस्त हैं और रोजाना साथ ही कॉलेज आती-जाती हैं.

बारिश में लिफ्ट देने का बहाना और फिर...

बुधवार को कॉलेज की छुट्टी के बाद दोनों छात्राएं घर जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थीं. उसी दौरान टीवीके पदाधिकारी क्रिस्टफर अपनी कार लेकर वहां पहुंचा और दोनों को ये कहकर गाड़ी में बैठा लिया कि वो भी उसी रास्ते से जा रहा है.

रास्ते में उसने पहले टीवीके की महिला पदाधिकारी को मूलचल इलाके में उसके घर के पास उतार दिया. इसके बाद उसने दूसरी छात्रा से कहा कि वो वैसे भी कुलसेकरम जा रहा है और उसे भी वहीं छोड़ देगा.

Advertisement

रास्ते में मूसलाधार बारिश के चलते उसने गाड़ी रोकी और कथित तौर पर छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न किया. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. पीड़िता की शिकायत पर कोथानल्लोर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

विपक्षी दलों का टीवीके पर चौतरफा हमला

इस मामले के सामने आने के बाद विपक्षी दल टीवीके पर हमलावर हो गए हैं. डीएमके सांसद कनिमोझी करुणानिधि ने सोशल मीडिया लिखा, 'कन्याकुमारी में एक कॉलेज छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न के आरोपी अपने पार्टी पदाधिकारी के खिलाफ मुख्यमंत्री विजय क्या कार्रवाई करने जा रहे हैं? टीवीके सिर्फ हिस्ट्रीशीटरों और यौन अपराधियों का अड्डा बन गया है.'

उन्होंने मांग की कि पीड़िता को सुरक्षा दी जाए और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई हो, वरना जनता के साथ मिलकर लोकतांत्रिक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा और सरकार को सबक सिखाया जाएगा.

DMK IT विंग ने भी एक्स पर सरकार का घेराव किया. उन्होंने लिखा, 'ड्रग ट्रैफिकिंग से लेकर सेक्सुअल असॉल्ट तक, तमिलनाडु में TVK के अधिकारी ही सब कुछ कर रहे हैं. मंच पर महिलाओं की सुरक्षा की लगातार बात करने वाली डमी मुख्यमंत्री विजय के राज में, क्या TVK पार्टी का सदस्य होना अपराध करने का लाइसेंस बन गया है? आज श्रीवैकुंडम से कन्याकुमारी तक, TVK अधिकारियों के लगातार किए जा रहे सेक्सुअल असॉल्ट के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है?'

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'बैड नहीं, ब्रेकिंग बैड पार्टी है TVK', TVK नेता की गिरफ्तारी पर स्टालिन का तीखा हमला

पोस्ट में आगे दावा किया गया है कि पीड़ित छात्रा के पुलिस स्टेशन में शिकायत करने के बाद भी, पुलिस ने उस TVK के बदमाश को गिरफ्तार किए बिना और केस दर्ज किए बिना शांति से मामला सुलझाने की कोशिश की.

वहीं, AIADMK ने पूछा, 'क्या तमिलगा वेत्री कझगम एक पॉलिटिकल पार्टी है? या बिगड़े लोगों का अड्डा है? जिस आदमी में तमिलनाडु की महिलाओं को अपनी ही पार्टी के अधिकारियों से बचाने की काबिलियत नहीं है, उसमें मुख्यमंत्री पद पर बने रहने की जरा भी काबिलियत नहीं है!'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »