हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से गुरुग्राम में बड़ा संकट खड़ा हो गया है. शहर के कई इलाकों में 36 से 40 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से उद्योगों और आम लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. सेक्टर-37, दौलताबाद और कादीपुर की 1,500 से अधिक औद्योगिक इकाइयों में उत्पादन प्रभावित हुआ है. त्योहारी सीजन से पहले फैक्ट्रियों के ऑर्डर अटकने और करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है.