पानी रुका, इंटरनेट बंद और बिजली गुल... श्रीलंका में कई घंटों से ब्लैकआउट

श्रीलंका में शनिवार को अचानक तकनीकी खराबी के कारण पूरे देश में तीन घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति ठप रही. इस ब्लैकआउट के कारण जलापूर्ति, इंटरनेट सेवाएं और मोबाइल कनेक्टिविटी प्रभावित हुईं.

Advertisement
श्रीलंका में तीन घंटे से ज्यादा समय से देशभर में बिजली गुल है श्रीलंका में तीन घंटे से ज्यादा समय से देशभर में बिजली गुल है

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 4:11 PM IST

श्रीलंका में शनिवार को बड़े पैमाने पर बिजली संकट पैदा हो गया. दोपहर करीब 12 बजे अचानक पूरे देश में बिजली आपूर्ति ठप हो गई. अधिकारियों के मुताबिक, तीन घंटे से ज्यादा समय तक देशभर में ब्लैकआउट की स्थिति बनी रही. बिजली गुल होने से पानी की आपूर्ति, इंटरनेट सेवाएं और मोबाइल कनेक्टिविटी भी प्रभावित हुईं. अधिकारी देश के अलग-अलग हिस्सों में चरणबद्ध तरीके से बिजली बहाल करने में जुटे हैं.

Advertisement

श्रीलंका के बिजली अधिकारियों ने बताया कि शनिवार दोपहर अचानक बिजली व्यवस्था में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण पूरे द्वीपीय देश में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई. इस दौरान कई जरूरी सेवाओं पर भी असर पड़ा. बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए संबंधित विभागों की टीमें काम कर रही हैं.

पानी की सप्लाई प्रभावित, लोगों से की गई अपील

देशव्यापी बिजली कटौती का असर जलापूर्ति व्यवस्था पर भी पड़ा. श्रीलंका की जलापूर्ति एजेंसी ने लोगों से पानी की बर्बादी न करने की अपील की है. एजेंसी ने चेतावनी दी कि लंबे समय तक बिजली बाधित रहने से पानी की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है.

इसके अलावा इंटरनेट सेवाओं और मोबाइल नेटवर्क पर भी बिजली संकट का असर देखने को मिला. बिजली विभाग के अधिकारी देश के विभिन्न इलाकों में चरणबद्ध तरीके से आपूर्ति बहाल करने की कोशिश कर रहे हैं.

Advertisement

ऊर्जा मंत्री ने बताया क्यों गुल हुई बिजली

श्रीलंका के ऊर्जा मंत्री अनुरा करुणातिलका ने बताया कि बिजली व्यवस्था में अचानक आई तकनीकी खराबी के कारण पूरे देश में बिजली आपूर्ति ठप हो गई. उन्होंने कहा, 'बिजली प्रणाली में अचानक आई खराबी के कारण पूरे द्वीप में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई.' हालांकि, देशव्यापी ब्लैकआउट की सटीक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है. सरकार के मुताबिक, देश के मध्य पर्वतीय क्षेत्र में स्थित एक जलविद्युत संयंत्र में आई खराबी इसकी संभावित वजह हो सकती है.

ऊर्जा मंत्री ने बताया कि हाइड्रोपॉवर प्लांट में यह खराबी शुक्रवार को ही सामने आई थी. आशंका जताई जा रही है कि इसी वजह से शनिवार को बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई.

सोलर पैनल मालिकों को ग्रिड से दूर रहने की सलाह

श्रीलंका के ऊर्जा मंत्री ने घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने वाले लोगों से भी विशेष अपील की है. उन्होंने कहा कि जब तक बिजली सिस्टम में बैलेंस नहीं हो जाता और आपूर्ति पूरी तरह बहाल नहीं हो जाती, तब तक रूफटॉप सोलर पैनल को बिजली ग्रिड से अलग रखा जाए. सरकारी बिजली संस्था के मुताबिक, बिजली व्यवस्था को सामान्य करने और पूरे देश में आपूर्ति बहाल करने के प्रयास जारी हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »