सिद्धारमैया से मांगा था इस्तीफा, CM के बदले मिला था राज्यसभा का ऑफर! कांग्रेस की बैठक में क्या-क्या हुआ?

इस बैठक के बाद केसी वेणुगोपाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज की बैठक में राज्यसभा चुनाव और एमएलसी चुनाव को लेकर चर्चा हुई. आप लोग जो अटकलें लगा रहे हैं, उसमें कोई सच्चाई नहीं है.

Advertisement
कर्नाटक कांग्रेस में जारी उथल-पुथल पर आज कई बैठकें हुई. (File Photo) कर्नाटक कांग्रेस में जारी उथल-पुथल पर आज कई बैठकें हुई. (File Photo)

मौसमी सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 26 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:04 PM IST

कर्नाटक की राजनीति में लंबे समय से उथल-पुथल का दौर जारी था. मुख्यमंत्री पद पर सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच खींचतान को लेकर मंगलवार को नई दिल्ली में कई दौर की बैठकें हुईं. बैठक खत्म होने के बाद कांग्रेस ने तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया.

सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में सिद्धारमैया से मुख्यमंत्री पद छोड़ने को कहा गया था. कांग्रेस हाईकमान ने उन्हें राज्यसभा भेजने की बात कही थी और दिल्ली में बड़ी जिम्मेदारी का आश्वासन दिया था लेकिन सिद्धारमैया इसके लिए तैयार नहीं हुए. 

Advertisement

इस बैठक के बाद केसी वेणुगोपाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज की बैठक में राज्यसभा चुनाव और एमएलसी चुनाव को लेकर चर्चा हुई. आप लोग जो अटकलें लगा रहे हैं, उसमें कोई सच्चाई नहीं है. 

इस बैठक के बाद कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ विस्तृत बैठक हुई. सीएम सिद्धारमैया, डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार, कर्नाटक के पार्टी प्रभारी रणदीप सुरजेवाला और मैं इस बैठक का हिस्सा थे. पूरी बातचीत आगामी राज्यसभा चुनाव और एमएलसी चुनाव पर केंद्रित थी. आप लोग जो भी अटकलें लगा रहे हैं, उनमें कोई दम नहीं है. कोई वास्तविकता नहीं है. आज की बैठक में बस यही तय हुआ है. 

सूत्रों के मुताबिक, बैठक में कांग्रेस हाईकमान ने सिद्धारमैया को आश्वासन दिया कि बाकी सभी चीजों और उनकी चिंताओं को ध्यान में रखा जाएगा. लेकिन सिद्धारमैया इसके लिए राजी नहीं हुए. 

Advertisement

बता दें कि कर्नाटक में कांग्रेस के भीतर सत्ता साझेदारी की अटकलें बार-बार लगती रही हैं. डीके शिवकुमरा के समर्थकों का कहना है कि 2023 विधानसभा चुनाव के बाद उन्हें मुख्यमंत्री पद देने का वादा किया गया था. कांग्रेस नेतृत्व ने कर्नाटक में किसी संभावित नेतृत्व परिवर्तन पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है.

सूत्रों के अनुसार, बैठक का औपचारिक एजेंडा राज्यसभा और कर्नाटक विधान परिषद चुनावों पर चर्चा करना था. कर्नाटक से खाली हो रही चार राज्यसभा सीटों में से कांग्रेस के तीन सीटें जीतने की संभावना है, जबकि बीजेपी को एक सीट मिलने की उम्मीद है.

मल्लिकार्जुन खड़गे को कर्नाटक से राज्यसभा के लिए फिर से नामांकित किए जाने की संभावना है. इसके अलावा पार्टी डीके सुरेश की उम्मीदवारी पर भी विचार कर रही है. इसके साथ ही किसी महिला या ओबीसी उम्मीदवार को भी मौका दिए जाने की संभावना जताई जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement