शिवा शर्मा मर्डर केस: नागपुर कोर्ट में आज श्रद्धा दुबे की पेशी... लखनऊ ले जाने की तैयारी में यूपी पुलिस

लखनऊ के शिवा शर्मा हत्याकांड में आरोपी श्रद्धा दुबे को आज नागपुर की जिला कोर्ट में पेश किया जाएगा. इसके बाद यूपी पुलिस श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश का ट्रांजिट रिमांड की मांग करेगी, ताकि तीनों को लखनऊ ले जाया जा सके. मंगलवार रात कागजी कार्रवाई में देरी के चलते पेशी नहीं हो पाई थी.

Advertisement
नागपुर की कोर्ट में होगी श्रद्धा दुबे की पेशी. (Photo: Screengrab) नागपुर की कोर्ट में होगी श्रद्धा दुबे की पेशी. (Photo: Screengrab)

योगेश पांडे

  • नागपुर,
  • 21 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:02 AM IST

लखनऊ के शिवा शर्मा हत्याकांड में आरोपी श्रद्धा दुबे को मंगलवार रात नागपुर की अदालत में पेश किया जाना था. लेकिन कागजी प्रक्रिया में देरी हुई और पेशी टल गई. अब आज 21 अक्टूबर को श्रद्धा दुबे को नागपुर जिला कोर्ट में पेश किए जाने की तैयारी है. उत्तर प्रदेश पुलिस उसे लखनऊ ले जाना चाहती है. इसके लिए पुलिस श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश का ट्रांजिट रिमांड मांग सकती है.

Advertisement

तीनों को मंगलवार को हिरासत में लेने के बाद नागपुर के बेलतरोड़ी पुलिस थाने लाया गया था, लेकिन वहां लॉकअप की व्यवस्था नहीं होने के चलते श्रद्धा दुबे को देर रात हुड़केश्वर पुलिस थाने शिफ्ट कर दिया गया. आज की पेशी में सबसे अहम सवाल ट्रांजिट रिमांड का है. यूपी पुलिस अदालत से अनुमति मांग सकती है कि श्रद्धा दुबे, रश्मि दुबे और दानिश को नागपुर से लखनऊ ले जाया जाए.

यहां देखें Video

ट्रांजिट रिमांड मिलने पर पुलिस उन्हें उत्तर प्रदेश ले जाकर मामले की जांच आगे बढ़ा सकेगी. ट्रांजिट रिमांड का मतलब है कि किसी दूसरे शहर या राज्य में गिरफ्तार किए गए आरोपी को संबंधित जगह तक ले जाने के लिए कोर्ट से अनुमति लेना. इसका फैसला अदालत करती है.

श्रद्धा दुबे को मंगलवार रात अदालत में पेश किया जाना था, लेकिन कागजी कार्रवाई पूरी होने में देरी की वजह से ऐसा नहीं हो सका. इसके बाद उसे नागपुर के हुड़केश्वर पुलिस थाने में रखा गया. अब आज बुधवार को पेशी पर सबकी नजर है. अदालत में रिमांड को लेकर जो फैसला होगा, उसी के आधार पर यूपी पुलिस की आगे की कार्रवाई तय होगी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: शिवा शर्मा हत्याकांड: बुर्का पहना, टैक्सी बदली और दिया चकमा... पुलिस ने सुनाई श्रद्धा दुबे की फरारी की कहानी

मामले की शुरुआत 9 अक्टूबर को हुई, जब लखनऊ के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. शिवा फ्लैट से नीचे गिरा था. लेकिन वह किन परिस्थितियों में नीचे गिरा और उसकी मौत के पीछे क्या वजह थी, इसकी जांच की जा रही है.

शिवा के परिवार ने उसकी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पर गंभीर आरोप लगाए. शिवा की बहन ने आरोप लगाते हुए कहा था कि श्रद्धा ने पहले सोशल मीडिया पर शिवा को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी. फिर दोनों के बीच बातचीत और दोस्ती हुई. परिवार का आरोप है कि बाद में श्रद्धा शिवा को ब्लैकमेल करने लगी थी. शिवा की बहन के मुताबिक, 2 जून को शिवा ने उसे फोन पर रोते हुए बताया था कि श्रद्धा उसे ब्लैकमेल कर रही है.

सीतापुर से नेपाल बॉर्डर तक पहुंची थी पुलिस

शिवा की मौत के मामले में श्रद्धा की तलाश शुरू हुई, तो पुलिस की जांच कई जगहों तक पहुंची. क्राइम ब्रांच और लखनऊ के हजरतगंज थाने की टीमें पहले सीतापुर पहुंचीं थीं, लेकिन श्रद्धा वहां नहीं मिली. इसके बाद उसकी लोकेशन लखीमपुर में मिलने की जानकारी सामने आई थी. पुलिस वहां पहुंचती, उससे पहले ही उसके निकल जाने की बात कही गई.

Advertisement

जांच आगे बढ़ी तो भारत-नेपाल सीमा के पास रुपईडीहा में श्रद्धा की स्कॉर्पियो कार लावारिस हालत में मिली थी. इसके बाद आशंका जताई गई कि श्रद्धा अपनी बहन रश्मि दुबे और दोस्त के साथ पैदल सीमा पार करके नेपाल चली गई. नेपाल के महीम नगर से सामने आए CCTV फुटेज में तीन लोग सड़क पार करके बस स्टेशन की ओर जाते दिखाई दिए थे. तीनों के वहां रात बिताने और अगली सुबह बस से आगे निकलने की बात भी सामने आई थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »