'ज्ञानेश कुमार माफिया, सिस्टम का अपराधीकरण किया...', इंडिया ब्लॉक की प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजय राउत ने CEC को घेरा

संजय राउत ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए और उन्हें माफिया बताया. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में SIR के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा.

Advertisement
संजय राउत ने सीईसी ज्ञानेश कुमार पर हमला बोला है संजय राउत ने सीईसी ज्ञानेश कुमार पर हमला बोला है

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:16 PM IST

शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने मंगलवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला बोला. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ इंडिया ब्लॉक की बैठक में शामिल हुए संजय राउत ने सामूहिक प्रेस कान्फ्रेंस में कहा- 'SIR के खिलाफ राहुल गांधी के नेतृत्व में यह संघर्ष जारी रहेगा.'  इसके साथ ही उन्होंने सीईसी ज्ञानेश कुमार को माफिया भी बताया.

Advertisement

संजय राउत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपने संबोधन में कहा कि,  'ज्ञानेश कुमार एक माफिया हैं. उन्होंने पूरे सिस्टम का अपराधीकरण कर दिया है. ऐसे माफिया से कैसे लड़ना है और कैसे निपटना है, यह हमें अच्छी तरह मालूम है.' संजय राउत ने आगे कहा, 'पिछले 10-12 सालों तक इन्होंने इस देश को डरा-धमकाकर रखा था. लेकिन अब डरने की बारी उनकी है.

अब वे खुद डरकर बैठे हैं. चार लाख सशस्त्र बलों को यहां तैनात करके अंदर बैठे हैं.' उन्होंने कहा, 'राहुल गांधी के नेतृत्व में यह संघर्ष जारी रहेगा. यह लड़ाई दिल्ली में भी होगी, राज्यों में भी होगी और हर शहर में होगी. हम सभी लोग यहां एकजुट हैं और आगे भी एकजुट रहेंगे.'

तेजस्वी यादव ने भी बोला हमला

इससे पहले आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, 'आप सभी जानते हैं कि ज्ञानेश कुमार गुप्ता ने किस तरह लोकतंत्र को कुचलने की कोशिश की है. यह साफ तौर पर बीजेपी, अमित शाह और मोदी जी की साजिश है. हम लोकतंत्र को बचाने के लिए एकजुट हैं और इसके लिए जो भी कुर्बानी देनी पड़ेगी, हम देंगे.'

Advertisement

उन्होंने कहा, 'यह गांधी जी, लोहिया जी, भगत सिंह और कर्पूरी ठाकुर जी की धरती है. लेकिन कुछ लोग लगातार देश की संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं. चाहे ईडी हो, सीबीआई हो या आयकर विभाग, सभी संस्थाओं को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है. लेकिन चुनाव आयोग और खासकर ज्ञानेश गुप्ता इन सबसे दस कदम आगे निकल गए हैं.'

तेजस्वी यादव ने कहा, 'ज्ञानेश गुप्ता ने जिस तरह कठपुतली बनकर काम किया है, उसकी सजा उन्हें जरूर मिलेगी. ये लोग बच नहीं पाएंगे. ये डरे हुए हैं और इनका डर इसी बात से जाहिर होता है कि इन्होंने विरोध प्रदर्शन की जगह बदल दी. ऐतिहासिक रूप से जंतर-मंतर विरोध प्रदर्शनों का केंद्र रहा है, लेकिन अब प्रदर्शन स्थल को दिल्ली की सीमाओं पर पहुंचा दिया गया है. यह इनके डर को दिखाता है.'

यह भी पढ़ेंः 'यह लड़ाई भारत की जनता और उसके भविष्य के लिए...', इंडिया ब्लॉक के साथ चाय पर चर्चा के बाद बोले राहुल गांधी

बता दें कि, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार शाम इंडिया ब्लॉक के नेताओं के साथ बैठक की थी. इस बैठक में गठबंधन के नेताओं ने SIR के खिलाफ लड़ाई और वोट चोरी को लेकर प्रतिरोध पर आगे की रणनीति को लेकर चर्चा की.

Advertisement

राहुल गांधी के सरकारी आवास पर हाई-टी के साथ हुई इस मीटिंग कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, तेजस्वी यादव, संजय राउत, सुप्रिया सुले, डी राजा व अन्य नेता शामिल हुए. वहीं हाल के दिनों में प्रोटेस्ट से चर्चा में आई नेहा बोरा भी मौजूद रहीं. सभी नेताओं ने इस मीटिंग के बाद सामूहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा कि वह SIR के खिलाफ एकजुट होकर अपनी लड़ाई जारी रखेंगे.

इस दौरान राहुल गांधी ने एक दिन पहले हुए सुप्रीम कोर्ट तक के पैदल मार्च को सफल बनाने के लिए लोगों का धन्यवाद भी दिया. राहुल गांधी ने कहा, 'मैंने कल प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक शब्द इस्तेमाल किया था- दृढ़ता. हमारी यह टीम रुकने वाली नहीं है. आज नहीं तो कल, परसों, तीन महीने में, छह महीने में, एक साल में या दो साल में, लेकिन हम रुकेंगे नहीं. हम अपने अंतिम लक्ष्य तक पहुंचकर रहेंगे.'

'संविधान खतरे में है, हमारा आंदोलन जारी रहेगा' - सुप्रिया सुले
एनसीपी (शरदचंद्र पवार) सांसद सुप्रिया सुले ने कहा, 'हम INDIA गठबंधन के सभी दल पूरी मजबूती के साथ एकजुट हैं. हमारा संघर्ष जारी रहेगा, क्योंकि इस देश में संविधान को कमजोर किया गया है और आज संविधान खतरे में है.' उन्होंने कहा, 'भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर ने संविधान के माध्यम से देश के सभी नागरिकों को जो अधिकार दिए हैं, उनकी रक्षा के लिए हमारा आंदोलन जारी रहेगा.

Advertisement

एक व्यक्ति और एक सरकार इन अधिकारों को कुचलने की कोशिश करके बहुत बड़ी गलती कर रहे हैं.' सुप्रिया सुले ने आगे कहा, 'इस अन्याय और दमन के खिलाफ हम पूरी ताकत से एकजुट होकर लड़ेंगे. हमारा आंदोलन दिल्ली से लेकर जमीनी स्तर तक जारी रहेगा.'
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »