ईरान पर हमले के विरोध में रूस, बोला- जल्द जंग खत्म होनी चाहिए

रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों की कड़ी आलोचना की है. उन्होंने कहा कि रूस ईरान की जनता और सरकार के साथ पूरी एकजुटता में खड़ा है और मौजूदा स्थिति का शांतिपूर्ण समाधान चाहता है.

Advertisement
डेनिस अलिपोव ने ईरान के दूतावास शोक पुस्तिका पर अपने हस्ताक्षर किए डेनिस अलिपोव ने ईरान के दूतावास शोक पुस्तिका पर अपने हस्ताक्षर किए

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 6:53 PM IST

भारत में रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने ईरान पर हुए हमलों को लेकर अमेरिका और इजरायल की कड़ी आलोचना की है. उन्होंने कहा कि रूस ईरान की जनता और उसकी सरकार के साथ पूरी एकजुटता में खड़ा है और मौजूदा हालात का शांतिपूर्ण समाधान चाहता है.  डेनिस अलीपोव नई दिल्ली में ईरान के दूतावास पहुंचे थे, जहां उन्होंने शोक-पुस्तिका (कंडोलेंस बुक) पर हस्ताक्षर किए. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि रूसी राष्ट्रपति ने भी इस घटना को लेकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं.

Advertisement

रूसी राजदूत ने कहा कि रूस ईरान की जनता और उसकी सरकार के साथ पूरी एकजुटता से खड़ा है. उन्होंने बताया कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं.
अलीपोव ने कहा कि अमेरिका और इज़रायल द्वारा किए गए हमले अंतरराष्ट्रीय मानकों और नैतिकता का घोर उल्लंघन हैं. उन्होंने दोनों देशों से अपील की कि वे बातचीत की मेज पर लौटें. उनके मुताबिक रूस इस मुद्दे का शांतिपूर्ण समाधान चाहता है. उन्होंने कहा कि जब वार्ताएं आगे बढ़ रही थीं, उसी दौरान ईरान पर हमला किया गया. हमें उम्मीद है कि ये हमले जल्द से जल्द रुकेंगे.

रूसी तेल को लेकर पूछे गए सवाल पर अलीपोव ने कहा कि यह फैसला भारत को ही करना है. रूस हमेशा भारत को तेल की आपूर्ति करने के लिए तैयार रहा है और आगे भी रहेगा. उन्होंने कहा कि इस संबंध में अंतिम निर्णय भारत सरकार को ही करना है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement